हमारे गाँव में बिजली का तार दो महीने से टूटा हुआ है अधिकारी ध्यान नहीं देते कभी भी दुर्घटना हो सकत
ग्राम-कैथा, जनपद पंचायत-गंग्यो, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवानन्द द्विवेदी बता रहे है कि ग्राम कैथा के लोहारों की बस्ती में एक विद्युत् का तार दो महीने से टूटा हुआ है जिसकी शिकायत गाँव के लोगो ने अधिकारियो के पास और लाइनमेन के पास भी किया है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है और कहते हैं कि आप स्वयं इसे प्राइवेट से ठीक करवा लें इसलिए सीजी नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, इसके पहले बच्चों को उस तार को छूने से बिजली के झटके लग चुके हैं और कभी भी इससे कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है । जूनियर कनिष्ट इंजीनियर@7477210220,9425824566, अधिक जानकारी के लिए द्विवेदी@7869992139
Posted on: Dec 21, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
कल हमारे गाँव में एक शेर परिवार घुस आया, आज भी वे आसपास नज़र आ रहे हैं कृपया मदद करें...
जिला गढ़चिरोली महाराष्ट्र से फिरोज पठान बता रहे है डोंगरगांव (हल्बी) ग्राम वीरगांव में बीते कल में शाम 7 बजे को जंगल से दो शेर-शेरनी तथा उनके दो बच्चे गांव में आकर ग्रामवासी चंद्रशेखर मोहर्ले के घर में घुस गया था और करीब पौन एक घंटे से एक घंटे तक रहें कुछ देर बाद कुत्तो के भौंकने के पश्चात वह कुछ दूरी को चले गये और आज दिन में उसे सड़क के किनारें में देखा जा रहा है जिसे सीजीनेट स्वर के माध्यम से निकटतम वन विभाग को जानकारी देकर इन जानवरों को सुरक्षित स्थान में ले जाए जिसे किसी प्रकार की जन-धन हानि न हो जिसे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है । अधिक जानकारी के लिए फ़िरोज़ पठान@9765978070
Posted on: Dec 21, 2016. Tags: FIROZ PATHAN SONG VICTIMS REGISTER
दर्शन दिया हो रे भोरे भोरे गंगा मैया...गंगा गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार गंगा नदी के ऊपर आधारित एक गीत सुना रहे हैं:
दर्शन दिया हो रे भोरे भोरे गंगा मैया-
आपन गंगा मैया के चुनरी चढ़ाईब है-
अंगिया चढ़ाईब जोरे जोरे हो गंगा मैया...
Posted on: Dec 20, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आसमान की लाल परी, ऊपर से नीचे उतरी...बाल कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से नितेश कुमार एक बाल कविता सुना रहे हैं :
आसमान की लाल परी, ऊपर से नीचे उतरी-
नये-नये उपहार सजाकर सपनो का संसार बसाकर-
खेल खिलौने और मिठाई सब बच्चे को देने आई...
Posted on: Dec 20, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कोनो जूगे आयो दिया बराबे हमरा ला...उड़िसा से आदिवासी विवाह गीत
ग्राम रुटकूपीढ़ी, ब्लाक लाठीकट्टा, जिला सुन्दरगढ़ (उड़ीसा) से ब्रुरूंगा बरला आदिवासियों के शादी ब्याह में गाये जाने वाला एक गीत सुना रहे हैं:
कोनो जूगे आयो दिया बराबे हमरा ला-
हा अग्नि बाबा बाति बराबे हमरा ला-
दिया बराबे बेटा दिन ना चली गेला-
हाय मोरे दया कोनो जूगे आयो-
बाति बराबे हमरा ला...
