तोरी गठरी में लागे चोर बटोहिया का सोवे...कबीर भजन गीत

मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक कबीर भजन गीत सुना रहे है:
तोरी गठरी में लागे चोर-
बटोहिया का सोवे-
पांच,पचीस,तीन हैं चोरवा-
यह सब कीन्हा सोर-
जागु सवेरा बाट अनेरा-
फिर नहीं लागे जोर-
भवसागर इक नदी बहुत हैं-
दिन उतरे जा बोर-
कहैं कबीर सुनो भाई साधो-
जागत कीजै भोर...

Posted on: Dec 27, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

दाता मुजफ्फर शाह के 45वें सालाना उर्स के अवसर पर कव्वाली मुजफ्फरपुर बिहार में १-२ जनवरी...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे है कि मुजफ्फरपुर शहर को लिची शहर के साथ साथ सूफी संत की संगम स्थली के नाम से भी जाना जाता है और यह शहर स्वीट सिटी के नाम से भी जाना जाता है| यहां समय समय पर विभिन्न समुदायों के अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते रहते हैं । उसी कड़ी में दाता मुजफ्फर शाह के 45वें सालाना उर्स के अवसर पर इस साल उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा के रौनक प्रवीण व कानपुर की रीना प्रवीण के साथ जबरदस्त कव्वाली मुकाबला 1 व 2 जनवरी को होने जा रहा है. उसकी तैयारी ज़ोर- शोर से चल रही है. बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है. सुनील कुमार@7274026391 सीजीनेट बुलटू रेडियो सुनने वाले सभी श्रोताओं को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण दे रहे हैं.

Posted on: Dec 26, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: टीबी का इलाज करने से पूर्ण रूप से स्वस्थ हुआ जा सकता है...

जगदीश के साथ रमेश और तुलसीदास है जो बघेलखंडी में टीबी की बीमारी के बारे में बता रहे है. इस बीमारी को डॉक्टरो की भाषा में ट्यूबरक्यूलोसिस कहते है और इसका संक्रमण हवा के माध्यम से फैलता है इसको गाँव के लोग छुआछूत की बीमारी कहते है, यह बीमार से खासने से आसपास के लोगो को भी प्रभावित करता है| इस बीमारी को होने के लक्षण है 2 हफ्ता तक खांसना दूसरा लक्षण है सुबह शाम बुखार आना और तीसरा लक्षण तेजी से वजन घटना ये तीनों लक्षण अगर कोई भी व्यक्ति को हो तो अपना बलगम की जाँच करवाए। इसकी जाँच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में मुफ्त जाँच करवा सकते है. टीबी सही समय पर पकड़ में आ जाए तो इससे पूर्ण रूप से स्वस्थ हुआ जा सकता है. जगदीश@9424745340

Posted on: Dec 26, 2016. Tags: JAGDISH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हाथियों ने घर तोड़ा और फसल खराब की, फसल का मुआवजा मिला पर घर तोड़ने का नहीं मिला...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि उनके गाँव के ही रामजीत पिता भगवान सिंह के मकान को 7-8 वां ( जुलाई-अगस्त) महीना में हाथियों ने गिरा दिया था और साथ में फसल का भी नुकसान किया था । सिपाही जांच के लिए आए थे और उसके बाद फसल का मुआवजा तो मिल गया है लेकिन जो मकान तोडा था उसका मुआवजा नहीं मिल रहा है और उसका कोई अता पता नहीं चल रहा है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| जिला कलेक्टर@9425585290, 9893509012, S.D.M.@9424166557, सिपाही@9926602462, दरोगा@8889472625 को फोन पर कृपया आप सभी दबाव डालें और मदद करें. कैलाश पोया@9575922217

Posted on: Dec 26, 2016. Tags: KAILASH SHINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

मईया मोरी गली तो बता दो बंधू बांस की हो माँ...बघेलखंडी में देवी गीत

ग्राम-राजापुर, तहसील-निवाड़ी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से चिरोंजीलाल कुशवाह बघेलखंडी बोली में एक देवी गीत सुना रहे है:
मईया मोरी गली तो बता दो बंधू बांस की हो माँ-
कौन आने मईया का जो सेत खोदा दय-
कौन ने मईया सेत समुन्दर खोदा दय-
कौन ने बाँध डराए के-
कौन आने लंका जला दीनी-
मईया मोरी गली तो बता दो...

Posted on: Dec 26, 2016. Tags: CHIRONJILAL KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »