हमारे गाँव में 6 हैण्डपम्प है लेकिन एक भी हैण्डपम्प ठीक नहीं है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते हैं...

ग्राम-तारलकट्टा, ग्राम पंचायत-गोंडबिनापाल, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अनवर, धन्नू और रमया वट्टी बता रहे है कि उनके गाँव में 6 हैण्डपम्प हैं उसमे से एक भी हैण्डपम्प सही नहीं है एक हैण्डपम्प ठीक होता है तो दूसरा हैण्डपम्प ख़राब हो जाता है| हम लोगो को दूसरे पारे से पानी लाना पड़ता है जिसमे 60 मकान है और 450 जनसख्या है उसके लिए उन्होंने पंचायत और तहसील ऑफिस में आवेदन किये है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्पो को ठीक करवाने में मदद करें: P.H.E.@9425569253. संपर्क सरपंच शंकर वट्टी@9424268523.

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: ANVAR CHHATTISGARH DHANNU HANDPUMP KANKER RAMYA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

स्वागत है पहुना मन के स्वागत है न...सीजीनेट गीत-

भोरमदेव वनांचल, विकासखण्ड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू छत्तीसगढ़ी भाषा में सीजीनेट और बुल्टू रेडियो पर एक कविता सुना रहे हैं :
स्वागत है पहुना मन के स्वागत है न-
स्वागत है सबो बुल्टू रेडियो सुनईया जनता मन के-
स्वागत है अभिनंदन है न-
गाँव गली सब लोगन मन के होवत है तरक्की-
विकास में गंगा बोहावत है बुल्टू रेडियो सुनईया मन-
राशन पानी आवास बिजली, मजदूरी पेंशन के जानकारी लेवईया...

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: AMIT SAHU CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: खाद वाला धान खाकर लोग बीमार पड़ रहे, पहले ऐसा नहीं था: 90 वर्ष की गीलोबाई...

ग्राम-माड़ पखानजुर, पंचायत-उलिया, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव के साथ गाँव की 90 साल की बुज़ुर्ग महिला गीलो बाई हैं वे पने जीवन के बारें गोंडी भाषा में उनको बता रही हैं कि पहले ज़माने में शुद्ध खाना मिलता था, जंगल में बहुत सारी वनस्पतियां जैसे कन्दमूल, फल आदि भी मिलता था जो आज नहीं है | वे कह रही हैं कि पहले के समय में हम लोग कम बीमार पड़ते थे खुद मेहनत करके खाते थे और कोदो कुटकी की बहुत ज्यादा कमाई होती थी और कई किसानों के घरों में अनाज हुआ करता था पर अब खाद वाला धान मिलता है जिससे लोग बीमार पड़ रहे है और परेशान हैं | उस भोजन में स्वाद भी होता था अभी के भोजन में स्वाद भी अच्छा नहीं है...

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CHHATTISGARH GEELO BAI GONDI KANKER VANANCHAL SWARA

कैलाश नर माल कालेरा वर शंभू देवल...गोंडी शिव भजन-

जिला-आदिलाबाद (तेंलगाना) से अतराम यादूषा गोंडी भाषा में एक शिव भजन सुना रहे हैं :
कैलाश नर माल कालेरा वर शंभू देवल-
ऐ सला देने सुरिया केटंव, वेडे देले नागा सर्पम-
काली वेले शेरे वनु रे, शंभू देवल-
कैलाश नर माल कालेरा मोर शंभू देवल-
गोती के नाग फोड़े-
ऐ सला देने सुरिया केटंव घुले-धुले नागा सर्पम...

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: ADILABAD ATARAM YADUSHA GONDI SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में रोड ख़राब है, स्कूल जाने में दिक्कत होती है कई बार बोले पर अधिकारी नहीं सुनते नहीं ...

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से स्कूल के विद्यार्थी दुर्गेश पटेल बता रहे है कि उनके गाँव में रोड ख़राब है खासकर बरसात के समय में बच्चों को स्कूल जाने में और लोगों को चलने में बहुत दिक्कत हो रही है पूरे रोड में कीचड़ रहता है इसकी शिकायत कई बार सरपंच, सचिव से की गई है तो वे बोलते है कि बन जाएगा लेकिन आज तक रोड नहीं बना है और गाँव के सभी लोग बहुत परेशान हैं इसलिए वे सभी इस सन्देश के माध्यम से सीजीनेट के साथियों से यह अपील कर रहे है कि दिए गए नम्बरों में बात कर रोड निर्माण करवाने में मदद करें: सरपंच@7089303090, सचिव@9617350446. दुर्गेश पटेल@7509265773

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CG DURGESH PATEL ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »