हमें 270 के जगह 172 रूपये मजदूरी भुगतान किया जाता है, आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-भेलकछ, तहसील-प्रातापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी रामलीला उईके, कुमारी सोनावती उईके, राम बाई, फुलेश्वरी और फुलबसिया बता रही हैं वे वन विभाग में काम करते हैं, उनके सांथ 40 लोग काम करते हैं, जिसमें एक दिन का 172 रुपये के हिसाब से मजदूरी मिलता है, उनका कहना है कि हमें 270 रुपये के हिसाब से काम कराया जाता है और 172 रुपये दिया जाता है, इसके लिए उन्होंने विभाग में अपनी बात को रखा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा बढ़ाने के लिये निवेदन करें जिससे मदद हो सके :
दरोगा@9165954432, वन विभाग@9754260551, कलेक्टर@9826443377. रामप्रकाश@7771920866.
Posted on: Sep 26, 2018. Tags: CG KUMARI PROBLEM RAMLILA SONG SURAJPUR UIKE VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : नीम की पत्तियों के औषधीय गुण और प्रयोग-
ग्राम-सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी नीम के औषधीय गुण और उपयोग को बता रहे हैं, नीम मनुष्य के शरीर में उत्पन्न होने वाली अनेक बीमारियो मे लाभकारी होता है, चर्मरोग में बिस्तर पर नीम की पत्तियां बिछाकर सोने, पत्तियों को पानी में उबालकर नहाने, सुबह पत्तियों का 10 ग्राम रस पीने से लाभ हो सकता है, सांथ ही नीम के तेल या रस से शरीर का मालिस भी कर सकते हैं, नीम के 8 से 10 पत्तो को दही में पीसकर लेप करने से शरीर का दाग मिट सकता है, इसका रस खून साफ करने और बढाने में मदद करता है, इसलिए नीम का 5 से 10 ग्राम रस प्रतिदिन सेवन कर सकते हैं : रमाकांत सोनी@9424167683.
Posted on: Sep 26, 2018. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : लगातार आने वाले बुखार का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगतराम लांझी लगातार होने वाले बुखार का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, एक मुट्टी तुलसी और सूर्यमुखी का पत्ता 2 नग दोनों को पीस लें, उसके बाद मिट्टी के बर्तन में पकाएं, पकाने के बाद उसे दो बार छान लें और एक-एक कप मिश्री के सांथ दिन में तीन बार सेवन करें, इसके अलावा पीपल, तुलसी का पत्ता और मधुरस तीनो को मिलाकर गर्म कर थोड़ा-थोडा दिन के तीन से चार बार चाटने से बुखार में आराम मिल सकता है | भगतराम लांझी@7389964276.
Posted on: Sep 26, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG FEVER HEALTH KABIRDHAM SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER
Scholarship news for students and youth in Gondi: 26th September 2018 -
छात्रवृत्ति:अंतर्राष्ट्रीय स्तर...
1.द नेक्सट जीनियस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2018-
2.इनलाक्स फैलोशिप्स फॉर इंडियन क्लासिकल म्यूज़िक 2018-
3.इंडियन ऑयल स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप स्कीम 2018-
आवेदन कैसे करें:इस स्कॉलरशिप के लिए इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम तिथि:30 सितंबर, 2018-
आवेदन हेतु लिंक:http://www.b4s.in/CGS/ISS12
सीजीनेट स्वर पर प्रसारित होने वाली इन सभी छात्रवृत्तियों, प्रतियोगिता व फैलोशिप से
संबंधित जानकारी के लिए आप इस फोन नंबर 852 748 4563 पर बात कर सकते हैं।
Posted on: Sep 26, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM SCHOLARSHIP
अधिकारी लिखकर ले जाते हैं लेकिन कोई काम नहीं होता है...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-कुबेरपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामाधार बता रहे हैं कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा हैं उम्र 60 वर्ष हो चुकी है, पेंशन के लिये उन्होंने आवेदन किया, अधिकारी लिखकर ले जाते हैं और कहते हैं काम हो जायेगा लेकिन कोई काम नहीं होता है इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें :
जनपद CEO@9926192534, सरपंच@7610365077, सचिव@9977232482, जिला CEO@9977407788. संपर्क नंबर@7059386033.
