जागो गोंडवाना के जवानों सोने का अब वक्त नहीं, जो गोंडवाना के काम न आए वो गोंडवाना का रक्त नहीं...
जागो गोंडवाना के जवानों सोने का अब वक्त नहीं, जो गोंडवाना के काम न आए वो गोंडवाना का रक्त नहीं। गोंडवाना लैंड के रहवइया आदिवासी कहवैया। ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी बता रहे हैं कि समाज हम लोगो को क्या नहीं देता है. वे छत्तीसगढ़िया भाषा में बता रहे हैं अपन समाज अपन ला जीवन देइस, समाज अपन अंग ला दूध अपन ला पिलाईस, गोदी माँ सुलाइस, ठण्ड धूप से बचाईस, हाथ पकड़कर चलना सिखाइस, और बड़े होने पर रोटी और बेटी देइस, पढ़ाइस लिखाइस तो ओखर बाद इतना सब पढ़ लिख के हम अगर समाज ला काम नहीं आए तो इस जन्म का क्या अर्थ है? हम मूलनिवासी हैं पर कमज़ोर क्यों है यह सोचना है. धनसाय मरावी@7694867194
Posted on: Jan 27, 2017. Tags: DHAN SAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में ५ किलोमीटर तक पक्की सड़क नहीं है कोई बीमार पड़ जाए तो एम्बुलेंस नहीं आ सकती
ग्राम-छदाना, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गंगाराम सिंह बता रहे है कि कल उनके गाँव के लोग इकट्ठा हुए और उसमे यह बात निकलकर आई है कि इनके गाँव से मुख्य मार्ग की दूरी 5 किलोमीटर है जिसमे कच्चा रोड है जिसके कारण गाँव के लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही है और गाँव में कोई बीमार पड़ जाते है तो अम्बुलेंस गाँव तक नहीं आ पाती है तो इनका कहना कि इनके गाँव को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाये जिसे मुख्यमंत्री सडक योजना कहते है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि आप कृपया जिले के कलेक्टर@9425903973 से बात कर गाँव के २००० लोगों को मदद करने का अनुरोध करें. गंगाराम@7049573056.
Posted on: Jan 27, 2017. Tags: GANGARAM SINGH SONG VICTIMS REGISTER
उल्लू का दहेज़ : कहानी...
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार उल्लू का दहेज़ शीर्षक से एक कहानी सुना रहे हैं. बहुत समय पहले की बात है चन्गेज खान अपने फौज के साथ डेरा डाले रात काट रहे थे. वहां एक बहुत बड़ा पेड़ था पेड़ के ऊपर कुछ उल्लू बैठे बाते कर रहे थे.चन्गेज खान ने अपने वजीर से पूछा तू तो पक्षियों की बोली समझता है बता ये क्या बाते कर रहे हैं. वजीर ने कहा खान साहब इन उल्लू में से एक उल्लू दूसरे जंगल का है वो अपनी बेटी का रिश्ता करने आया है और दहेज़ की बात चल रही हैं. उल्लू दहेज़ में उधार मांगते है. बेटी वाला उल्लू बोल रहा है कि चन्गेज के होते हुए दहेज़ की चिंता मत करो जितना उधार मांगते हो मिल जाएगा, वजीर की बात को सुनकर के च न्गेज खान को बहुत दुःख हुआ. सुनील@9308571702
Posted on: Jan 27, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
माठ आन्दोम आदिवासी, माठ आन्दोम कोयावासी...आदिवासी गोंडी गीत
ग्राम-मोहगाँव, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से उत्तम अटाला एक गोंडी गीत सुना रहे है:
माठ आन्दोम आदिवासी, माठ आन्दोम कोयावासी-
घोटुल ता आगा उद्वलू न्याय निवड केवालू-
फरंक ढोलक पायवलु पाठां पीठों इन्वालू-
माठ आन्दोम आदिवासी...
Posted on: Jan 27, 2017. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER
कितनो की अंतिम शाम हुई है...देशभक्ति कविता
जिला-मधेपुरा (बिहार) से मुन्जन कुमार एक देशभक्ति कविता सुना रहे है:
कितनो की अंतिम शाम हुई है-
फिर से सर जाम हुई है-
माँ ने है अपने लाल खो दिया-
जिसको देख संसार रो दिया-
विधवा खुद को कोस रही हैं-
अपने आंसू पौछ रही हैं-
घुंगरू में आवाज नहीं है-
सत्ता को कुछ नाज नहीं है-
पाँव में रोटी पायल है-
आँखों में काजल घायल है-
भारत माता भी कायल है-
सर्पो से चन्दन घायल है-
आतंकी बम फेक रहे है-
नेता रोटी फेक रहे है...
