पापा लिख दो ऐसी किताब जो करती हो मुझसे बात...किताब पर कविता

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू,(झारखण्ड) से अकलेश कुशवाह एक कविता सुना रहे है:
पापा लिख दो ऐसी किताब जो करती हो मुझसे बात-
रंग बिरंगे जिसमे चित्र लगा के देखो जो मित्र-
भाषा उसकी बड़ी सरल हो अक्षर उसके बड़े चंचल हो-
जैसे हम आपस में बोले पढकर मस्त मगन में ढोले-
नाम हो उसका प्यारा-प्यारा छोटा मोटा सबसे नियारा-
नयी-नयी हो उसमे बात पढने लगे सभी दिन रात...

Posted on: Feb 01, 2017. Tags: AKLESH KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER

साक्षर होगी माँ बहने सरकार का ऐलान है...साक्षरता गीत

साक्षरता पर चल रहे सरकार की “अक्षर आँचल” योजना के बारे में गीत सुना रहें है सुनील कुमार मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से:
अक्षर आँचल अभियान हैं साक्षरता पैगाम है-
साक्षर होगी माँ बहने सरकार का ऐलान है-
उठो बहना देर न कर पढ़ने से तू अब न डर-
ये अक्षर का मेल हैं ये अंको का खेल हैं-
सबको पढ़ना लिखना होगा, हिंदू या मुसलमान हैं-
जो महिला पढ़ जाती हैं दुनिया में इज्जत पाती हैं-
पढ़ी लीखी माँ होती हैं बच्चों को खुद पढ़ाती है-
छोड़ो बीती बातें अब तो नारि पुरुष समान हैं-
दु:ख का सूरज ढ़ल गया अब नया सवेरा आया है-
आधी दुनिया नारी हैं तो आधी हिस्सेदारी हैं-
बिहार की बेटी पर तो इस देश को गुमान हैं...

Posted on: Jan 31, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Rent for Anganwadi centers don't come in time, owner harasses, children suffer...

Three Anganwadi centres are running here but none of them have building. All are running in the rental houses. Rent is not been paid on time and house owner creates problem. This was complained in panchayat many times but no one is paying attention says Prayagji from Vishunpur village and panchayat in Ramchandrapur block of Balrampur district in Chhattisgarh to Sarla Shriwas. You are requested to call CEO@9644134818 and SDO@9926366225 to help suffering children.Villager@7697440654. Sarla@9479416334

Posted on: Jan 31, 2017. Tags: SONG Sarla Shriwas VICTIMS REGISTER

श्रीराम नाम सुखदाई भजन करो भाई ये जीवन दो दिन का...भजन गीत

जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ नर्मदा प्रसाद बर्मन जो एक गीत सुना रहे है:
श्रीराम नाम सुखदाई भजन करो भाई ये जीवन दो दिन का-
ये जीवन दो दिन का,ये जीवन दो दिन का-
ये तन है माठी का डेला, मठ का डेला माठी का डेला...

Posted on: Jan 31, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

तेरे साथ वो गुजरा लम्हा तेरे साथ वो गुजरा लम्हा...कविता

ग्राम मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार कवि मिलन सिंह की एक कविता सुना रहे है:
तेरे साथ वो गुजरा लम्हा तेरे साथ वो गुजरा लम्हा-
आज भी मेरी जिन्दगी से गुजर न पाया-
अब नहीं है तू कही पर लगता है जैसे साथ हो तेरा साया-
सही कहा है तूने हा आज भी ये बिगड़ा सुधर न पाया-
तू ही था एक मेरा जो मेरा था पर हो न पाया,
बहोत आये तेरे जाने के बाद पर किसी को ये मिलन न मिल पाया.....

Posted on: Jan 31, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »