जागो-जागो मूलनिवासी जागो-जागो...गोंडवाना जागरूकता गीत

ग्राम-भेड़िया, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)
से गोंडवाना राजकुमार पोया और उनके साथी एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
जागो रे गोंडवाना के वंशजो अब सोने का वक्त नहीं-
जो गोंडवाना के गाना को नकारता है उसे सुनने का वक्त नहीं-
जागो-जागो मूलनिवासी जागो-जागो-
जागो-जागो मूलनिवासी हीरा दादा कहत है-
भैया छोड़ो दारु पीना भैया छोड़ो-
भैया छोड़ो दारु पीना हीरा दादा कहत है...

Posted on: Feb 02, 2017. Tags: GONDWANA RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER

आ गईले दशमी के दिन : भक्ति गीत...

ग्राम-भवानीपुर जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से डी एस बबलू सिंह जी एक देवी भक्ति विदाई गीत सुना रहे है :
आई गईले दसमी के दिन-
त माई जाली गंगा तीरे माई जाली गंगा तीरे-
सेवका के मुखवा म लीन-
त मन नाही धीरज धरे अंखिया से लोरा गिरे-
आई गईले दसमी के दिन-
त माई जाली गंगा तीरे माई जाली गंगा तीरे-
ह्रदया कठोर करके मूर्ति उठायिके-
चला दिहिले माई के सेवका कन्धा प बैठाके-
सिसकी सिसकी बिदाई करे आइहो जल्दी बेटा घरे...

Posted on: Feb 02, 2017. Tags: D S BABLU SINGH SONG VICTIMS REGISTER

दाई हो दाई हो नहीं करूँ बिहाव उम्र नहीं है पच्चीस की...देहाती गीत

ग्राम-छतरपुर, पोस्ट-गजराज, विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी एक गीत सुना रहे है:
दाई हो दाई हो नहीं करूँ बिहाव उम्र नहीं है पच्चीस की-
पढ़ेला जाऊं दे देना बासी मिर्चा चटनी ला पिस के-
होई बिहाव मोरो होई जो लईका होई जो आये...

Posted on: Feb 02, 2017. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

राई गायो ना जाए, राई गायो ना जाए...राई गीत

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल सिंह एक राई गीत सुना रहे हैं:
राइ गायो ना जाए, राई गायो ना जाए-
राइ गायों ना जाए, राई गायों ना जाए-
मारे शर्म के मारे आरा रा रा हो-
ढोलकी मांग ले ढोलकी मांग ले-
टिमकी में बैठे माँ शारदा-

Posted on: Feb 02, 2017. Tags: BABULAL SINGH NETI SONG VICTIMS REGISTER

नाम है उसका ककु, ककु माने कोयल होता...कविता

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू,(झारखण्ड) से अकलेश कुशवाह एक कविता सुना रहे है:
नाम है उसका ककु, ककु माने कोयल होता-
लेकिन यह तो जिन्दा रहता-
इसलिए हम इसे चिड़ाते कहते इसको शकू-
नाम है इसका ककु कोयल माने मिश्रित जैसी
मीठी जिसकी बोली अच्छी...

Posted on: Feb 02, 2017. Tags: AKLESH KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »