आरती हो रही हो बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराये...गोंडी आरती गीत

ग्राम-उद्वी. जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से पिंटू सिंह बर्करे एक गोंडी आरती गीत सुना रहे है:
आरती हो रही हो बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराये-
कौन मडा तेरो ठाना रे कौन है पूजन हार-
कौन करत है तोरी सुमरण कौन करे गुणगान-
आरती हो रही हो बुढादेव सतरंगी...

Posted on: Feb 18, 2017. Tags: PINTU SINGH BARKRE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में सड़क नहीं है, बरसात में दिक्कत होती है, अधिकारी ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...

ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) में सग्गनशाह मरकाम के साथ ग्राम-बुर्डिहा, जनपद-जैतहरी, जिला-अनूपपुर के राजकुमार है जो बता रहे है कि उनके गाँव में 3 वार्ड है जिसमे से 2 वार्ड में सीसी रोड नहीं बना है जिसमे आधा किलोमीटर की दूरी है और उसमे 15 से 20 घर है इस बात को इन्होने ग्रामसभा में भी रखे थे तो हाँ हो जायेगा बोले रहे है 2-3 साल से लेकिन आज तक नहीं हुआ है और बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करता है तो इनका कहना कि सीसी रोड बनना चाहिए। सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि सरपंच@9009228461, सचिव@9617818394, C.E.O.@9753725845 को फोन करें। सग्गन मरकाम@8516912641

Posted on: Feb 18, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Road work started again in our area after report on CGnet, thanks...

ग्राम-धनवा सागर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से दीपक बिन्तारे बता रहे है कि पूर्वी मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाके में डिंडोरी से बिछिया तक मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर थी और उसमे चलने में यात्रियों को बहुत दिक्कत होती थी खासतौर पर मरीजों को जिनका उस सड़क पर चलना लगभग नामुमकिन था. वे लोग अधिकारियों को अनुरोध करते करते थक गए थे फिर सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये थे ढाई महिना पहले कि डिंडोरी से बिछिया मार्ग अधूरा पड़ा है करके तो सीजीनेट के साथियों के अधिकारियों पर दबाव डालने के बाद रोड का काम अभी प्रगति पर है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है|दीपक बिन्तारे@9754870423

Posted on: Feb 18, 2017. Tags: DEEPAK BINTARE ROAD SONG VICTIMS REGISTER

री री लोयों रे रेला री रिलों रिलो रे रेला रेला...गोंडी गीत

ग्राम-मोहगांव, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोंली (महाराष्ट्र) से उत्तम अटाला गोंडी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं:
री री लोयों रे रेला री रिलों रिलो रे रेला रेला-
तल्लुर मुत्तेन जोहार लागी दादा जोहार लागीरा-
माराय सेडुक जोहार लागी रा दादा-
गायता मुदयान जोहार लागी रा दादा-
गायता मुदयान जोहार लागीरो-
गुन्या मुदयान जोहार लागी रा दादा-
लयाह लयोरकून जोहार सीजीनेट तून-
जोहार जोहार लागी रा दादा...

Posted on: Feb 18, 2017. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER

अरे दुनिया में आये,अरे दुनिया में आये...समाज सेवा गीत

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक गीत सुना रहे है:
अरे दुनिया में आये,अरे दुनिया में आये-
समाज सेवा करूँ कहेके समाज सेवा करूँ कहेके-
ये पगला दीवाना माया में भुला गए-
अरे मया पेड़ है मया फर है बेटी बेटा नाती-
एके जन जाबे रे कोई नहीं संग साथी...

Posted on: Feb 18, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »