हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...

रामा कश्यप, ग्राम पंचायत-मूतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, कि उनके पारा में सीसी रोड नही बना है, बरसात के दिनो में बहुत कीचड़ हो जाता है, आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसके लिये सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| वे सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@9479051468.

Posted on: Jul 05, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CC CG PROBLEM RAMA KASHYAP ROAD

2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलगाना विस्थापित हुवे है,तेलंगाना सरकार कोई मदद नहीं कर रही

ग्राम-गोटीबोरू, पंचायत-तुमालसेर्वु, ब्लॉक-आश्वापुराम,जिला-भाद्रद्री कोतागुडेम (तेलंगाना) से पोडियम गंगी बता रहे हैं कि 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलगाना विस्थापित हुए हैं, विस्थापित के बाद तेलंगाना में लगभग 7-8 एकड़ जमीन मिला था परन्तु वन विभाग वाले उनका जमीन कब्जा कर के पौधा रोपण किये हैं, उन आदिवासियों को जीने के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है,संपर्क नंबर@6304098630.

Posted on: Jul 05, 2022. Tags: AASHWAPURAM BHADRADRI DISPLACED VICTIM GONDI GOTUBORU KOTHAGUDEM REGISTER TG VICTIMS

सरकार ने 4 एकड़ 25 डिसमिल जमीन का पट्टा दी थी, दोरला के साथ लड़ाई हुआ फिर पट्टा वापस ले ली...

रमेश जी, ग्राम-कोसमागुडेम, पंचायत-मंगापेट, जिला-मुलुगु (तेलंगाना) से बता रहे हैं छत्तीसगढ़ से आकर जमीन बना कर के रहते हैं, सरकार से 4 एकड़ 25 डिसमिल जमीन का पट्टा मिला था 2009 में सर्वे किये 2011 में पट्टा मिला तिन चार महीनें के अंदर वापस ले लिया| पट्टा वापस मांगने की कोशिश लिए लेकिन उन्हें पट्टा नहीं मिल| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9392993496, ATD अधिकारी बसंत जी@8958905070.

Posted on: Jul 04, 2022. Tags: BULTOO ETOORNAGARAM LAIND MULUGU PROBLEM RADIO TG VALASA

हमारा कास्ट सर्टिफिकेट नहीं बन रहा है, कृपया मदद करें-

ग्राम-चिंतलमोरी, पंचायत-चिन्नबोइनापल्ली, ब्लाक-एटूर नागारम, जिला-मुलुगु (तेलंगाना) से कमलू देवराज बता रहे हैं सलवा जुडूम के बाद वे लोग तेलंगाना में आये है, और उनको 2018 में कास्ट सर्टिफिकेट मिला था| मुलुगु जुला में आने के बाद उनका कास्ट सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है| पहले का कास्ट सर्टिफिकेट उसका मान्य नहीं हो रहा है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8328196618.

Posted on: Jul 04, 2022. Tags: BULTOO CAST CERTIFICATE ETOORNAGARAM MULUGU PROBLEM RADIO TG VALASA

हमारे गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं, आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है-

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, नंबर01, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कैसोराम कर्मा बता रहे हैं उनके पारा में सीसी रोड नहीं बना है| लोगों आने-जाने में बहुत परेशानी होतीं है| इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच आवेदन दियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुईं| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात कर के सीसी रोड बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, सम्पर्क नंबर@6264763888.

Posted on: Jul 04, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG KAISORAM KARMA KODENAR PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »