पहले चलता था चांदी का सिक्का...गीत-

ग्राम-अमनिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अंकुर सूरवंसी एक गीत सुना रहे हैं:
पहले चलता था चांदी का सिक्का-
अब जमाना बदल गया-
पहले चलता था चांदी का सिक्का-
अब चलता है नोट-
पहले डरते थे सासू से बहू-
अब जमाना बदल गया-
पहले चलता था चांदी का सिक्का...

Posted on: Apr 15, 2020. Tags: BABULAL NETI CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

चार तेंदू भेलवा सब हा किरा गये...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक गीत सुना रहे हैं:
चार तेंदू भेलवा सब हा किरा गये-
महुवा और तेंदू चार भेलवा हा सिरा गये-
आसो के पानी वर्षा धुप नई दिखावे-
चार तेंदू भेलवा सब हा किरा गये-
अब नई फरे आमा अमली नई फरे डोरी हो-
बईर सब पका हर किरागे-
चार तेंदू भेलवा सब हा किरा गये...

Posted on: Apr 08, 2020. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

वार्ड में पानी की समस्या है हैण्डपंप बनवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-करसी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सियाराम ठाकुर बता रहे हैं उनके गाँव के वार्ड नंबर 4 में पानी की समस्या है गाँव में हैण्डपंप हैं लेकिन वो जमीन में धस गया है जिसके कारण पानी नहीं निकलता हैं, वार्ड में एक हैण्डपंप और है जिसमे पानी के लिये लाइन लगाना पड़ता है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@8396871133, ब्लाक CEO@9826520171, PHE@9826288040. संपर्क नंबर@9009626152.

Posted on: Apr 07, 2020. Tags: CG PROBLEM SIYARAM THAKUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

Impact : गाँव में पानी की समस्या थी संदेस रिकॉर्ड कराने के बाद हल हो गयी...

सेमरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुंतीलाल बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या थी जिसको उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, संदेस रिकॉर्ड करने के दो माह बाद समस्या हल हो चुकी है अब लोगो को पानी की सुविधा हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की |

Posted on: Mar 26, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KUNTILAL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

करले माँ को प्रणाम अपने पिता को प्रणाम...गीत-

ग्राम-गारे, भण्डार पारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामेश्वर राम मरावी एक गीत सुना रहे हैं:
मंदिर में न मिलेंगे गुरुद्वारे न मिलेंगे-
घर पे ही बैठे हैं तेरे भगवन-
करले माँ को प्रणाम अपने पिता को प्रणाम-
उंगली पकड़कर चलना सिखाया-
भूखे रहकर तुझे खिलाया-
कष्ट कभी जो आया तुझपर-
हरदम तेरा साथ निभाया...

Posted on: Mar 26, 2020. Tags: CG RAMESHWAR RAM MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »