नमः इतिहासन मितवा चार चितर भईया रे...कुडुक भाषा में गीत -

ग्राम-मादा, पंचायत-रोहतासगढ़, जिला-रोहतास (बिहार) से मनोज ओरांव उनकी कुडुक भाषा में एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं :
नमः इतिहासन मितवा चार चितर भईया रे-
नाम एक इंद्र नमोन नमागिर बिना बहुत जरूरी-
नेना भ इनका कथन भईया बदला ले बेरी हिनका स्थान-
नामे गलत जगह चलत भईया रे-
अगरा बेगरा एका कला न होल बुरा समय-
नमः इतिहासन मितवा चार चितर भईया रे...

Posted on: May 20, 2017. Tags: MANOJ URAON SONG VICTIMS REGISTER

यदि कोई समाज अपना इतिहास नहीं देखता, जानता, खासकर आदिवासी तो उसका जीवन व्यर्थ है...

ग्राम-भादा ,पंचायत-रोहतास, जिला-रोहतास (बिहार) से मनोज उरांव रोहतासगढ़ किले के इतिहास के बारे में बता रहे है. वे बता रहे हैं कि यह जिला मुग़ल शासन काल के समय में बनाया गया था इस जिले में आदिवासी समाज ने भी शासन किया है जिसकी पहचान है कि यहाँ पर करम पेड़ लगे हुए हैं लेकिन कुछ समय पश्चात् यहाँ से बहुत बड़ा आदिवासी समाज अन्य प्रदेशों के लिए पलायन कर गया. वे कह रहे हैं यहीं नहीं बल्कि छत्तीसगढ़, झारखण्ड आदि प्रदेशों में भी आदिवासी की यही हालत हैं हम सभी आदिवासी समाज तथा लोगों को बताना चाहते हैं कि यहाँ आकर आदिवासियों का इतिहास जरूर देखें यदि कोई पुराना इतिहास नहीं देखता है तो उसका जीवन व्यर्थ है | मनोज@7321824966

Posted on: May 16, 2017. Tags: MANOJ ORAON SONG VICTIMS REGISTER

सदा सोय रहा बड़ा देव धरि ध्यान...गोंडवाना भक्ति गीत -

ग्राम-टाँकी, पोस्ट-मलगा, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार सिंह परस्ते एक गोंडवाना भक्ति गीत सुना रहे हैं :
सदा सोय रहा बड़ा देव धरि ध्यान-
सरज सकल पूरण हो मिले मिले सबकी मान-
बड़ा देव है सबका ध्याता कहाँ-कहाँ खोजूं रे-
मोर बड़ा देव हैं रखवारे-
मोरी बावन गढ़ की देवी देख न संतन सुमिरौ रे-
तोरा जोहारो रे मोरे बावन गढ़ की देवी-
देता सेवा जोहरों रे-
एक बार लिंगोबाडा है सबका ध्यान-
करलइयो बड़ा देव का करियो सबका उपकार-
करो रे मोरी रखवार, मैं सेवा जोहरों बावन गढ़ की देवी...

Posted on: May 13, 2017. Tags: MANOJ SINGH PARASTE SONG VICTIMS REGISTER

सगा सुमिरा बड़ा देव धरी ध्यान...गोंडवाना भक्ति गीत -

ग्राम-टाँकी, पोस्ट-मलगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार सिंह परस्ते एक गोंडवाना भक्ति गीत सुना रहे हैं :
सगा सुमिरा बड़ादेव धरी ध्यान,
कारज,सकल पुरण करि शक्ति सम्मान-
मै खवाऊ रे बड़ादेव, दोना दोना रे महुआ लाटा-
शक्ति मौर ले ले, भक्ति मौर दे दे-
खवाऊ रे तौर हासा, जय बड़ादेव-
शक्ति मौर ले ले, भक्ति मौर दे दे-
खवाऊ रे तौर हासा, जय बड़ा देव...

Posted on: May 10, 2017. Tags: MANOJ SINGH PARASTE SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : महुआ के औषधीय उपयोग-

मनोज महुआ के बारे में जानकारी दे रहे है, महुआ का फल (डोरी) रोटी बनाने में काम आता है, बच्चे के पेट में दर्द होने पर डोरी का तेल लगाने से ठीक होता है, कब्जियत होने से नाभि के चारो ओर तेल लगाने से और घाव या चोट लगने पर इसका तेल लगाने से ठीक होता है. महुआ के छाल को सांप-बिच्छू काटने से खिलाने से ठीक होता है. खुजली होने पर इसकी छाल को उबालकर नहाने से ठीक होता है. दांत दर्द में महुआ के फल का उपयोग किया जाता है, महुआ के फल से चर्म रोग का इलाज किया जाता है. महुआ का पत्ता पेशाब में जलन होने या गरम मूत्र की समस्या होने पर ताजा पत्ता को पीसकर उसका गोली बनाकर खाने से आराम होता है. ब्रोंकाइटिस होने पर फूल की गोली या पाउडर बनाकर खाने से भी ठीक हो जाता है | मनोज@7321824966

Posted on: May 08, 2017. Tags: MANOJ ORAON SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »