Impact : हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया लेकिन मदद नहीं मिली, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...
नयागाँव, फेस 2, पोस्ट-बाउंड्री, जिला-गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से मीरा देवी बता रही हैं कि वे बिहार राज्य के निवासी हैं, वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसी हैं, जिसके कारण उन्हें खाने और छोटे बच्चो के भोजन के लिये पैसे की जरुरत है, साधनों के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है उन्होंने मदद के लिये हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया लेकिन मदद नहीं मिली है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील किया| अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें राशन मिल गया, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9810812453.
Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
Impact : 5-6 दिन से राशन से नहीं था खाने में समस्या थी अब राशन मिल गया है...
पप्पू कुमार दास जी बता रहे है कि वे बिहार वैशाली जिले के रहने वाले है, वे 10 मार्च 2020 को मजदूरी करने नोएडा फेस 2 सेक्टर 87 नयागाँव में आये थे 4-5 दिन काम करने के बाद लॉकडाउन हो गया उसके कारण ये लोग फंस गए है साथ में 2 बच्चे और पति पत्नी है | 5-6 दिन हो गया है उनके पास राशन नहीं है जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिनों बाद समस्या का समाधान हो गया ये साथी खुश हैं और सभी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@9650192556.
Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
लॉक डाउन में श्रमिकों को भोजन के पड़ रहे हैं लाले, नहीं मिल रही है कहीं से मदद-
मुस्तफा, फेस-2, सेक्टर-87, नयागाँव, गली नंबर 04, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) से अपनी समस्या बता रहे हैं कि उनका परिवार बिहार से नोयडा में काम करने के लिये आया था, दो माह से लॉकडाउन के कारण वे तथा उनके बच्चे बहुत परेशान हैं राशन नहीं है भूखे रह रहे है,इसलिए साथी सी. जी. नेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि संबन्धित अधिकारियों को फोन करके उनको सहयोग प्रदान किया जाये तथा राशन दिलाया जाये: संपर्क सूत्र-मुस्तफा@8285448494.
Posted on: May 13, 2020. Tags: MUSTAFA CORONA PROBLEM NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
दो माह से लगा है लॉकडाउन प्रवासियों को नहीं मिल रहा है राशन.......
धर्मेंद्र कुमार, फेस-2 ,सेक्टर-87 ,नया गाँव, गली न-4,ग्रेटर नोएडा (उ. प्र.) से अपनी समस्या बता रहे हैं कि दो माह से लॉकडाउन के कारण वे तथा उनके साथी बहुत परेशान हैं राशन नहीं है इसलिए साथी सी. जी. नेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि संबन्धित अधिकारियों को फोन करके उनको सहयोग प्रदान किया जाये तथा राशन दिलाया जाये: संपर्क सूत्र-धर्मेंद्र कुमार @ 8826058303
Posted on: May 13, 2020. Tags: DHARMENDRA KUMAR NOIDA PROBLEM SONG U.P. VICTIMS REGISTER CORONA
लॉकडाउन में परेशान हैं प्रवासी मजदूर नहीं मिल रहा राशन भूखे पेट सो रहे हैं उनके बच्चे
अख्तर ग्राम- नया गाँव, जिला-गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा (उ.प्र.) से अपनी समस्या बता रहे हैं कि वे बिहार के रहने वाले हैं, नोयडा में दिहाड़ी पर मजदूरी करते हैं कोरोना के कारण अब न तो काम है और न ही खाने के लिए राशन उनके घर में बच्चों के साथ 5 लोग निवास कर रहे हैं , बच्चे खाली पेट ही सो जा रहे हैं इनको बिना भोजन के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए ये सी.जी.नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं मोबाइल नंबर अख्तर@8802334027
