हैण्डपंप ख़राब होने से पानी की समस्या होती है.'..
ग्राम-घोडागांव, कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से गणेश नाग, रामूराम, रामप्रसाद, गणेश मरकाम बता रहे हैं, उनके गाँव के मुंदीपारा में पानी की समस्या है, हैंडपंप से पानी ठीक से नहीं निकलता है, जिसके कारण कुआँ का पानी का उपयोग किया जा रहा है ये समस्या 5 सालों से है इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है उनके पारा में लगभग 10 घर हैं जो पानी के समस्या से जूझ रहे हैं, उनका कहना है पारा में हैण्डपंप को बनवा दिया जाय या नया हैंडपंप लगा दिया जाय जिससे पानी की समस्या हल हो जायेगी, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7722949755, सचिव@9479270637, कलेक्टर@9399394695.
Posted on: Feb 14, 2020. Tags: CG HEALTH KANHAIYALAL KEWAT KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
देदे दाई गे नोनी गोनी...गीत-
ग्राम-मझिपारा, पंचायत-तुकुरपारा, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से धनहू और बगई एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
देदे दाई गे नोनी गोनी-
रोदा मोदा निरे गाय-
नीचेन पोजाइ मै निलेबानी-
अरे जा बजनी बिगाय-
नीकेन पचाई गे...
Posted on: Feb 13, 2020. Tags: CG GONDI KONDAGAON SANBATI DUGGA SONG
राशन कार्ड नहीं बन रहा है बनवाने में मदद करें...
माडीपारा, ग्राम-सुकुड़ूपाल, पंचायत तुकापाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से नंदनी कश्यप बता रही हैं उनका राशन कार्ड नहीं बना है, वे राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : दिलसाय कश्यप / संपर्क नंबर@7587144318. CEO@724749636, पंचायत@942559888, सचिव@8103469222.
Posted on: Feb 13, 2020. Tags: CG KONDAGAON NANDANI KASHYAP PROBLEM SONG SUKMA VICTIMS REGISTER
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा...देशभक्ति गीत-
ग्राम पंचायत-बाखरा, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से चम्पा यादव एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं :
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा-
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा-
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गवाये-
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये-
ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आँख में भर लो पानी-
जो शहीद हुये हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुर्बानी...
Posted on: Feb 13, 2020. Tags: CG KONDAGAON SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER
क्या फूल चढ़ाऊँ मैं प्रभु के चरणों में...गीत-
ग्राम-बड़ेउसरी, पंचायत-जोबा, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से सुकबती, अनीता, हेमबती और करीना एक गीत सुना रहे हैं :
क्या फूल चढ़ाऊँ मैं-
प्रभु के चरणों में-
कहाँ क्या चढ़ाऊँ मैं-
मैं ये समझ न पाऊं-
मुझे बताओ प्यारे प्रभु-
क्या बदल है मेरे प्रभु-
उसे तोड़ लाओगे-
उसे चुन लाओगे-
क्या फूल चढ़ाऊं मैं...
