मेहँदी के पत्ता नार के दाना...विवाह गीत
सुनील कुमार विसेंद्र्पुर, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से गीता देवी से एक विवाह गीत सुन रहे हैं:
मेहँदी के पत्ता नार के दाना-
इस पर सोनू दुलहा राम बने है – कोठे के ऊपर भाभी खड़ी है-
भाभी के आँचल सुहाग से भरी है – मेहँदी के पत्ता नार के दाना...
Posted on: Nov 15, 2016. Tags: GEETA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
बिल्ली ने खोली स्कूल...बाल कवितायेँ
गीता ठाकुर मालीघाट मुजफ्फरपुर (बिहार ) से कुछ बाल कवितायें सुना रही हैं:
बिल्ली ने खोली स्कूल-
लेके बैठ गई एक रुल-
माफ किया जब पूरी फीस-
चूहे आए पंद्रह बीस-
उल्टा सीधा पाठ पढ़ाई-
चुपके से एक चूहा खाई-
जाने किसने खोली पोल-
शोर किया और पीटा ढ़ोल
2
पैसा-पैसा होते तो चार चने लाते-
चार में से एक चना तोते को खिलाते-
तोते को खिलाते तो दाँत टूट जाते-
दाँत टूट जाता तो बड़ा मजा आता...
पैसा पैसा होता तो चार चने लाते-
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते-
घोड़े को खिलाते तो पीठ पर बैठाता-
पिठ पर बैठाता तो बड़ा मजा आता-
पैसा पैसा होता तो चार चने लाते-
चार में से एक चना चूहे को खिलाते-
चूहे को खिलाते तो दाँत टूट जाता-
दाँत टूट जाता तो बड़ा मजा आता...
Posted on: Jul 28, 2016. Tags: GEETA SONG THAKUR VICTIMS REGISTER
We 400 landless poor adivasis have not got subsidised grain for two months...
My name is Geeta Adivasi. I am calling from Gudh village in Uparwar Panchayat thana Panwar block Jawa District Rewa in Madhya Pradesh. There are 400 adivasis in our village. She is talking to many fellow villagers who say they are are landless and very poor. We have not got our subsidised grain for February and March this year but the salesman of Public Distribution System is not helping. You are requested to call District food officer Mr Khan@7869364820 to help us. Geeta@9584657881
Posted on: Jul 14, 2016. Tags: Geeta Adiwasi SONG VICTIMS REGISTER
जब तक रोटी के प्रश्नों पर पड़ा रहेगा भारी पत्थर...हिन्दी गीत
कुटरू, जिला-बीजापुर,(छत्तीसगढ़) से संगीता मिचा एक गीत सुना रही हैं:
जब तक रोटी के प्रश्नों पर पड़ा रहेगा भारी पत्थर-
कोई मत ख़्वाब सजाना तुम-
मेरी गली में ख़ुशी खोजते-
अगर कभी जो आना तुम-
कानो की बालियों में टपका हुआ पसीना-
सोचो की इनकी बूंदे मोती हैं या नगीना-
जब तक सूरज नहीं उगाले चंदा को न वापस पाले-
टिकली में लगाना तुम मेरी गली में ख़ुशी खोजते आना तुम...
Posted on: May 14, 2016. Tags: SONG Sangeeta Micha VICTIMS REGISTER
भवानी निराला माँ का रूप सोंढा-सोंढा...देवी गीत
ग्राम-गडवय,जिला-रीवा (म.प्र.) से गीता देवी एक बघेली लोकगीत सुना रही हैं :
भवानी निराला माँ का रूप सोंढा-सोंढा-
जाये ना खाली कोई माँ पे है भरोसा – माथे मईया जी के बिंदी भी सोहे-
टिका मईया जी के मन हरसाए – टिका मईया जी के हो ओ ओ
ओ मेरी माँ,माँ मेरी माँ – भवानी निराला माँ का रूप
जाये ना खाली कोई माँ पर है भरोसा – कान मईया जी के कुंडल सोहे – लारिया मईया जी के मन हरसाए – ओ मेरी माँ,माँ मेरी माँ-
अंग मईया जी के चुनरी भी सोहे – लहेंगा मईया जी के मन हरसाए-
लहेंगा मईया जी को हो ओ ओ...
.ओ मेरी माँ,माँ मेरी माँ-
