स्वास्थ्य स्वर : नजला, जुकाम का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल नजला, जुकाम का घरेलू उपचार बता रहे हैं, एक कप गर्म पानी में हल्का नमक डालकर गुनगुना रहने पर गरारा करें लाभ हो सकता है, दूसरा गर्म पानी पियें, तीसरा बड़ी इलायची, सोंठ, मिर्च, लौंग दाल चीनी और धनिया बराबर मात्रा में लें और उसमे शहद मिलाकर सुबह शाम सेवन करें, इससे समस्या में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Feb 12, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : स्वास्थ्य रहने के घरेलू नुखे...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल स्वास्थ्य रहने के घरेलू नुखे बता रहे हैं, अजमोद 12 तोला, चित्रक 11 तोला, हरण 10 तोला, कूट 9 तोला, पीपल 8 तोला, काली मिर्च 7 तोला, सोंठ 6 तोला, जीरा 5 तोला, सेंधा नमक 4 तोला, बायबिडिंग 3 तोला, यक्ष 2 तोला, हींग 1 तोला, पुराना गुड़ 2 पीससभी को मिलाकर लड्डू बना लें और सुबह शाम गर्म पानी से सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Jan 28, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बबासीर का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बबासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं, पिलिकज के बीज का मगज और चिकडा की जड़ सेंधा नमक, सोंठ, इंद्र जौ और अडूसे की जड़ को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लेना चाहिये उसके बाद आधे तोले की मात्रा में चूर्ण को लेकर छाछ के साथ सेवन करना चाहिये, एक हफ्ते तक उपयोग कर सकते हैं इससे लाभ हो सकता है अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Jan 19, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पतला दस्त या संग्रहणी रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल पतला दस्त या संग्रहणी रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कच्चे बेल को आग में पकाकर उसका गुदा निकालकर घोल बनाकर शक्कर मिला लें और सुबह शाम सेवन करें, एसा करने से संग्रहणी रोग में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Jan 18, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बिस्तर पर पेशाब होने की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनइ, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल उन बच्चो के लिये जो बिस्तर में पेशाब कर डालते है उनके लिये घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, खजूर का लड्डू बनाकर 50 ग्राम की मात्रा रात को सोते समय सेवन करने से रात में बिस्तर पर पेशाब होने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
