पुणे : खाने को राशन नहीं है, उनके 4 बच्चे है उनको खिलाने की बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
प्रशांत बाबा साहेब पवार लोनी काबर, लोनी स्टेशन, तालुका हवेली, जिला-पुणे मकान नम्बर268 में अपने परिवार के साथ रहते है | लॉकडाउन के कारण उनका काम बंद है, खाने को राशन नहीं है, उनके 4 बच्चे है उनको खिलाने की बहुत समस्या हो रही है कोई काम भी नही मिल रहा है खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9075998766. (169056) DW
Posted on: Jun 02, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PRASHANT BABA SAHEB PAWAR SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं होने के वजह से राशन भी नहीं मिल पा रहा है, खाने की बहुत दिक्कत हो रही है मदद कीजिये...
मंगल जाधव नांदेड़ से पुणे में मज़दूरी करने आए हुए हैं वाघोली, उबाले नगर में रहते हैं, मेरे परिवार में हम छ: सदस्य हैं , काम खोज रहे हैं पर मिल नहीं रहा है और हमको कुछ मदद भी नहीं मिल पा रही है इसलिए हम आपको रिक्वेस्ट कर रहे हैं, मैं राशन दुकान में गयी थी यहाँ राशन कार्ड नहीं होने के वजह से राशन भी नहीं मिल पा रहा है | 3-4 माह हो गया भाडे के लिये पैसा नही हैं परेशानी है कही से अनाज की मदद नहीं हो पा रही है और कोई भी हमें यहाँ पर उधार नहीं दे पा रहे हैं, लॉक डाउन के वजह से सब बंद है ,खाने की बहुत दिक्कत हो रही है | आप हमारे मदद कीजिये | संपर्क नंबर @9356824712. (168998) NM
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JADHAV MANGAL PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
रीवा: पति 100% विकलांग हैं, एक छोटी बेटी है लॉकडाउन में राशन ख़त्म हो गया है, मदद करें...
ग्राम-खजुवाकला, तहसील-गुड़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शालिनी कुशवाहा अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं | उन्हें राशन की समस्या हो रही है ,लॉकडाउन में राशन ख़त्म हो गया है ,उनके पास अति गरीब का ( बीपीएल) राशन कार्ड नहीं है वह बहुत ही गरीब परिवार से हैं, पति 100% विकलांग हैं उनकी एक छोटी बेटी है ,इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही हैं ,कृपया उनकी मदद करें: संपर्क नम्बर शालिनी कुशवाहा@7024467792.
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SHALINI KUSHWAHA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
मैं घर का काम करती थी, अभी लॉकडाउन के वजह से परिस्थिति बहुत ख़राब है ,मुझे राशन की बहुत जरुरत है...
मेरा नाम रम्बासती सालुंके है, मैं यरवडा, सर्वे नंबर 10 धापुनेसा, भाजी मार्केट, सीतला माता मंदिर के गल्ली पुणे में रहती हूँ, मैं घर का काम करती थी, अभी लॉक डाउन के वजह से परिस्थिति बहुत ख़राब है ,मुझे राशन की बहुत जरुरत है ,अगर आप जल्दी मदद करोगे तो कृपया आपकी बहुत बड़ी मेरबानी होगी | संपर्क नंबर @7709479226. (169029) NM
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
मेरे पति रोज का काम करते हैं ,वो कही और फंसे हुए हैं मैं बच्चे के साथ दिक्कत में हूँ...कृपया मदद करें
मेरा नाम सुरेखा सजिमाने है. ग्वालियर, महाराजपुरा,चम्बल गेट, मध्यप्रदेश की रहने वाली हूँ , मेरे पति रोज का काम करते हैं , वो कही और फंसे हुए हैं , मैं मेरे बेटे के साथ रहती हूँ , किराये के घर पे रहती हूँ ,मैं यहाँ बहुत समस्या में हूँ ,कृपया मेरी मदद करें | मोबाइल नंबर 9589919775 है | (168944 ) NM
