हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम-पंचायत मूतनपाल 2, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, राज्य-छत्तीसगढ़ से मनी राम कश्यप बता रहें हैं कि वार्ड क्रमांक 10 उनके पारा में सीसी नही बना हैं आने जाने बहुत परेशानी होता हैं, एक पुलिया भी बनना चाहिये| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच 7587885318, सचिव 7697581375,बास्तानार सीईओ 9406016762, कलेक्टर बस्तर 8458956694, सम्पर्क नम्बर 9301940677.

Posted on: Nov 09, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR MANIRAM KASHYAP ROAD

हमारे गाँव में सीसी रोड नहीं है आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया रोड बनवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत किलेपाल 1, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से अशोक कुमार कश्यप बता रहें हैं कि उनके गाँव में 50 से 60 घर है उसमे रोड ठीक नही हैं आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं यहाँ तक कि अगर गाँव के कोई व्यक्ति बीमार होने पर एम्बुलेंस भी नहीं आ पाती हैं बीमार व्यक्ति को रोड तक लाने में भी बहुत परेशानी होती हैं और सबसे ज्यादा तो बारिश के दिनों में परेशानी होती हैं | उसके लिए आवेदन ग्रामसभा व विधायक और मुख्यमंत्री तक आवेदन दे चुके हैं पर कोई ध्यान नही दे रहें हैं |इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : सम्पर्क नम्बर@7587718045, सचिव@9479010162, सीईओ@ 9406016162 , कलेक्टर @ 8458956694, विधायक@9669056551, सांसद 9406077448.

Posted on: Nov 08, 2021. Tags: ASHOK KASHYAP BASTAR PROBLEM BASTNAR ROAD

प्रधान मंत्री आवास योजना के तरफ से घर नही मिला, 4 परिवार होते हैं...क्रप्या मदद करें

ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल (पाइकपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जमुनी ठाकुर बता रही हैं कि उनको प्रधान मंत्री आवास योजना के तरफ से घर नहीं मिला| 4 परिवार होते हैं, जबकि उनका गरीबी रेखा में नाम जुडा हैं, अभी उनका एक रूम का घर हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैं, इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के घर बनवाने में मदद करें : सरपंच@6268603669, कलेक्टर@8488956694, CEO@9406016762.संपर्क नम्बर@7697127311. GT

Posted on: Nov 03, 2021. Tags: AWAS BASTANAR BASTAR PROBLEM CG JAMUNI THAKUR YOJNA

हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, बोलने पर भी कोई ध्यान नही देते, कृपया मदद करें...

पाइकपारा, ग्राम पंचायत-बड़े किलेंपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चांदनी ठाकुर बता रही है कि उनकें गांव के वार्ड क्रमांक 05 में एक हैण्डपंप जिसमे से लाल रंग का पानी निकल रहा है, लाल रंग पानी को उपयोग करने से लोग बीमार हो रहे है| इस मामले में ग्राम सुराज्य में शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नही दे रहे है| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिए फ़ोन नंबर पर समस्या से संबधित अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात करके इस समस्या को निदान कराने में सहयोग करे: संपर्क@7697127311, सरपंच@7268603669, सचिव@9479010162, CEO@9406016762, PHE@94060785560, 6261711778. GT

Posted on: Nov 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CHANDNI THAKUR WATER

हमारे पारा में हैंडपंप नही है नाले का पानी पीते है मदद करें ...

ग्राम-पढ़ापुर, ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से रामू राम यादव जी बता रहे हैं पानी कि समस्या जो पंचायत भवन में हैण्डपंप लगा हैं पर उसमे लाल पानी निकलता हैं इसलिए उस हैण्डपंप की पानी यूज नही करते हैं हम अभी वर्तमान में झिरिया का पानी पीते हैं हमरे वार्ड 15 में नया हैण्डपंप लगाने की मांग कर रहे हैं ग्रामीणों द्वारा कई बार पंचायत के सचिव और सरपंच को बोले पर अभी तक कोई सुनवाई नही हो पाई हैं इसलिए ग्रामीणों ने सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं नया हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9770188673 , सरपंच@7068836474, सीईओ@8889251366.

Posted on: Nov 02, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM LOHANDIGUDA RAMURAM YADAV WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »