हमारे गाँव में रोड ख़राब होने के कारण आने जाने में दिक्कत होती है, बच्चे स्कूल नही जा पाते, कृपया मद
ग्राम-जैतनवागांव, पंचायत-गोडरी, विकासखंड-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से विद्या दर्रो और उर्मिला दर्रो बता रहे हैं कि उनके गांव में रोड बहुत खराब है आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, बारिश के समय में कीचड़ हो जाता है, जिससे किसानो को वाहन ले जाने में दिक्कत होती है, बच्चे स्कूल नही जा पाते इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सरपंच, जनपद पंचायत और अधिकारियो के पास आवेदन किये है| लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर रोड बनवाने में मदद करें: C.E.O@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9406360301.
Posted on: Jun 17, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIDHYA DARRO URMILA DARRO
धन से किताब मिलती है, किन्तु ज्ञान नही...कविता
ग्राम-मजुरगोड़ी, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से उर्मिला आयाम एक कविता सुना रही हैं :
धन से किताब मिलती है, किन्तु ज्ञान नही-
धन से आभूषण मिलता है, किन्तु रूप नही-
धन से सुख मिलता है, किन्तु आनंद नही-
धन से सांथी मिलते हैं, किन्तु सच्चे मित्र नही-
धन से भोजन मिलता है, किन्तु भूख नही-
धन से दवा मिलता है, किन्तु स्वास्थ्य नही...
Posted on: Mar 18, 2018. Tags: SONG URMILA AYAM VICTIMS REGISTER
सभी ग्रामीण श्रमिक भाई बहनों को श्रम मित्र की मदद से श्रमिक पंजीयन कार्ड बनवा लेना चाहिए...
ग्राम-भोगाम, नयापारा जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से उर्मिला नाग बता रही हैं वे एक श्रममित्र हैं अपने काम के लिए ये गाँव में महिलाओं को बैठक में बुलाती हैं और उन्हें अनिवार्य रूप से श्रमिक पंजीयन कार्ड बनाने की सलाह देती है जिससे लोग इनके पास पंजीयन कराने के लिए आते हैं पंजीयन करने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकापी और ओरिजनल दोनों पत्र के सांथ 3 फोटो लाने को कहती हैं इन सभी पेपर को ये श्रमिक कार्यालय में जमा करती हैं इसके 3 महीने बाद इन्हें श्रमिक पंजीयन कार्ड प्राप्त हो जाता है इस तरह से ये लोगो को जागरूक कर उनकी मदद करती हैं | सभी अगर श्रमिक पंजीयन कार्ड बना लें तो उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है | उर्मिला नाग@9424157830
Posted on: Nov 07, 2017. Tags: SONG URMILA NAG DANTEWADA VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio from Malkangiri Odisha in Gondi language: 6th August 2017
Today Rama Madkami and Urmila Dhurwa are presenting Bultoo Radio in Gondi language of Malkangiri Odisha in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 and 07411079272 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Aug 06, 2017. Tags: RAMA MADKAMI URMILA DHURWA
आज हंस ले हंसा ले प्यारे बन्नी,कल से परदा में रोना पड़ेगा...विवाह गीत
ग्राम लोहगढ़,ब्लॉक जवा, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से उर्मिला एक विवाह गीत गा रही है जिसको सिंदूर लगाते समय गया जाता है:
आज हंसले हंसा ले प्यारे बन्नी-
कल से परदा में रोना पड़ेगा-
मम्मी पापा से करले जुदाई – मम्मी पापा...
कल से परदा में रोना पड़ेगा-
चाची चाची से करले जुदाई-
कल से परदा में रोना पड़ेगा-
भइया भाभी से कर ले जुदाई-
कल से...
कल से परदा में रोना पड़ेगा-
