मेरा राशनकार्ड नही बना हैं,बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-थिमतुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बूटलूराम पिता हन्दोराम बता रहे हैं, कि उनका राशनकार्ड नही बना है, बनी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच के पास कई बार फार्म भी भर चुके है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुआ हैं, इसलिए सीजीनेट से साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबरों पर बात कर के राशनकार्ड बनवाने में मदद करें: सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694, सचिव@9399134286, सम्पर्क नंबर@9399134286.

Posted on: Dec 14, 2021. Tags: BASTANAR BUTLURAM HANDORAM CG RATION CARD

मोरे मन के सुआ उड़ाय गोरी...दरिया गीत-

ग्राम-डोतमा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपतलाल यादव एक लोकगीत सुना रहे हैं:
कोयली वो पपीहा बोले-
कुहू कुहू कोयलिया हाये-
मोरे मन के सुआ उड़ाय गोरी तोर-
तोर माया के छैहा डेरा मोला दे देते यार-
पिहू पिहू पपीहा बोले-
कुहू कुहू कोयलिया हाय...

Posted on: Nov 28, 2021. Tags: CG FOLK JANJGEER CHAMPA SAMPATLAL YADAV SONG

परम्परा और त्यौहार मान्यताओं पर आधारित पर चर्चा...

ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर(छतीसगढ़) से बूटलूराम कुरामी बता रहे है कि अमावस्या में गुडी में जाकर खट्टा भाजी को देवी में चढ़ाया जाता है पूजा करे बगर नही खाया जाता है, पूर्व से चलते आ रहा है,अगर खाया जाये तो सांप काट सकती है, त्यौहार बस्तर में बरसात के सीजन में नई फसल तैयार होने पर एक खास त्योहार मनाया जाता है, इसे ‘नवा खानी’ कहते हैं। संपर्क@6264410275.

Posted on: Sep 17, 2021. Tags: BADEKILEPAL BASTANAR BASTAR BUTLURAM KURAMI CG TRADITIONL FESTIVAL

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने उनके पति को मार दियें, गांव छोड़कर आना पड़ा...

ग्राम-पालनार, पंचायत-गंगालूर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सकुंतला पांडे, लक्ष्मीनाथ पांडे बता रहे हैं, 2005 सलवा जुडूम के समय उनके पति को नक्सालियों से मार दियें| और उनका लाश भी नही मिला| और घटना के बाद उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि भी नही मिला| फिर वे लोग नक्सलियों के डर के कारण अपना गांव छोड़कर बीजापुर में रह रहे है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7647036498.

Posted on: Jul 24, 2021. Tags: 2005 BIJAPUR CG DISPLACED KILLD MAOIST VICTIM SAKUNTLA PANDE VICTIMS REGISTER

न कौनो हाथ न बजारिया से हो ला...भोजपुरी गीत-

उत्तरप्रदेश से भरतलाल यादव एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं:
न कौनो हाथ न बजारिया से हो ला-
उमारिया के रोग हा नजारिया से हो ला-
कहाँ कौनो जात पात पूछे ला जियरा-
कन्हिया श्रृंगार हा सवारिया से हो ला-
न कौनो हाथ न बजारिया से हो ला...

Posted on: Jul 09, 2021. Tags: BHARATLAL YADAV BHOJPURI SONG UP

« View Newer Reports

View Older Reports »