IMPACT: हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर निराकरण हुआ...

ग्राम पंचायत-तीरथगढ़, कोटवार पारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तिलकराम बघेल बता रहे हैं, उनके गांव में पानी की समस्या था, गांव के ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ता था, इसके लिए सरपंच सचिव से बोले थे| लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे| फिर उन्होंने सीजीनेट में अपने गांव का हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर ही हैंडपंप सुधार दिया गया था। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर- सम्पर्क नंबर@9301046372,

Posted on: Oct 18, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA IMPACT STORY

मंगल साय माटी त्यौहार के बारे में बता रहे हैं...

ग्राम-नागलसर, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) के लईकल नाग और मंगल साय माटी त्यौहार के बारे में बता रहे हैं| यह साल के एक बार आता है| उस त्योहार के बाद ही गांव में आम खाने की परंपरा है| वे कई पीढियों से उस त्योहार को मनाते आ रहे हैं| त्योहार को पूजा पाठ कर मनाते है| यह बस्तर का एक पारंपरिक त्योहार है|

Posted on: Oct 03, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA MANGALSAY STORY

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् हैंडपंप बन गया...

ग्राम- पोरमेल, मांझी पारा, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से ह्रदय कश्यप बता रहे हैं कि उनके पारा में पानी की बहुत समस्या हो रही थी गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती थी | फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं|संपर्क@7879981736.

Posted on: Sep 30, 2022. Tags: CG IMPACT STORY KONDAGANV MANJHI PARA PORMEL

अपना कहानी बता रहे हैं...

ग्राम-डाफनीपारा, पंचायत-छिंदावादा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नरसिंह नाग बता रहे हैं वे लोग गांव मव मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते हैं| कभी कभी मनरेगा में काम करने जाते है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6205435548.

Posted on: Jul 23, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA STORY

कोसरा, जोंदरा, तिल आदि फसल करते हैं

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार 01, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हिड्मो बता रहे हैं, महिलायें हल चलाते है, और फसल करते है| धान, कोसरा, जोंदरा, तिल आदि रसायनिक का उपयोग नहीं करते हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6261165147.

Posted on: Jul 15, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA FASAL HIDAMA KI STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »