मनरेगा में हम 30 लोगों ने 3 साल पहले काम किया था, कुछ का पैसा मिला, कुछ का नही...

ग्राम पंचायत-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से रामरतन और सुरेश बता रहे हैं, 30 लोगो ने मनरेगा योजना के तहत 2015-16 में समतलीकरन में काम किया था, जिसमे उन्होंने 4 दिन काम किया था और 5 दिन की उपस्थिती दर्ज है, लेकिन आधे लोगो का मजदूरी भुगतान हो चुका है और बाकी का भुगतान अभी तक नही हुआ, अधिकारी खाते में राशि आ चुकी है कहकर घुमा रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारियों से संपर्क कर काम का पैसा दिलाने में मदद करे : कलेक्टर@07752223644, सरपंच@7697507040, सचिव@9754145047,
रोजगार सहायक@9575270648, CEO@7769391585, डाकिया@8465000930. संपर्क@8959903256.

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: PATARAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ के पावन भुईया करों मै सेवा जोहार...सेवा गीत

ग्राम-ढपनीपानी, पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
छत्तीसगढ़ के पावन भुईया करों मै सेवा जोहार-
अऊ ईहां के कुल देवी देवता ला करों मै जोहार-
सेवा-सेवा जोहार, दाई सेवा जोहार-
छत्तीसगढ़ के देवी देवता सेवा जोहार-
ऐ गांव के गांव गोसाईन सेवा जोहार-
दुर्गे माई काली माई सेवा जोहार...

Posted on: Mar 05, 2018. Tags: PATARAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान...गीत

तमनार रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं :
देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान-
कितना बदल गया इंसान-
चाँद ना बदला सूरज ना बदला ना बदला आसमान-
आया समय बड़ा बेढंगा नाच रहा होकर नंगा-
छल और कपट के हांथो अपना हर बापू के प्राण-
देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान...

Posted on: Feb 27, 2018. Tags: RAJENDRA GUPATA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में नाले पर पुल के लिए आवेदन देते देते थक गए, कोई गाड़ी या एम्बुलेंस नहीं आ पाती...

गवारखोज, ग्राम-ढपलीपानी, पंचायत-कटरा, जनपद पंचायत-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे हैं कि हमारे गाँव के पास एक जुनहा नाला है जो आने जाने का रास्ता है उस रास्ते में बहुत घाट है जिसके कारण गाड़ी, एम्बुलेंस के आने जाने में दिक्कत होती है उन्होंने इसके निर्माण के लिए कई बार आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई सरपंच सचिव आज कल बोलकर कई साल से लोगो को गुमराह कर रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर निवेदन करे : कलेक्टर@07752223644, SDM@9953924884,CEO@7693915855, सरपंच@7697507040, सचिव@9754145039. मरकाम@8959903256

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: PATARAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में हैण्डपंप खराब होने से 70 लोग नदी का पानी पी रहे हैं, अधिकारी मदद नहीं कर रहे...

गावरखोज, ग्राम-ढपलीपानी, पंचायत-कटरा, थाना-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 20 में स्कूल के पास हैण्डपंप खराब हो गया है जिससे करीब 70 लोग पीड़ित है वे नदी से पानी लाते हैं सरपंच का कहना है हड़ताल खत्म होने बाद बनाएंगे उन्होंने कई बार अधिकरियो के पास आवेदन किये लेकिन कोई सुनवाई नही हुई इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर निवेदन करें :PHE@9425255062, SDM@9953924884, सरपंच@7697507040, कलेक्टर@07752223644, CEO@7693915855, सचिव@9754145039.पतराज सिंह मरकाम@8959903256.

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: PATARAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »