मामा नावा ओटे मरका न वाडी...गोंडी विवाह गीत-

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से रुकमा बाई लक्ष्मी विलादी एक गोंडी विवाह गीत सुना रही है :
मामा नावा ओटे मरका न वाडी-
मरका गूजे-गूजे पंडता गा-
अच्छा मामा गा नावा तिन्वाले जीवा-
मरका ता परोने वेले-
येंदा-येंदा के वडी ये वाता-
मरका बहन डोले माता गा-
अच्छा मामा गा नावा तिन्वाले जीवा...

Posted on: Nov 28, 2021. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI SONG RUKMA BAI

मेरी उम्र 60 वर्ष है मुझे विधवा पेंशन नही मिल रही है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

नगर पंचायत-भामरागड वार्ड नंबर 10 जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से नवरी गुम्मा अपनी माड़िया गोंडी में संबती दुग्गा को बता रही है कि उनको विधवा पेंशन नही मिल रहा है वे कह रही हैं की मेरी उम्र 60 वर्ष के ऊपर है काम-धाम नहीं कर पाती जीवन यापन करने में बहुत दिक्कत होती है पेंशन के लिए कई बार नगर पंचायत आवेदन लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके विधवा  पेंशन दिलाने में मदद करें | संपर्क नंबर वनीता गुम्मा@9421055692, नगर पंचायत CEO@8554070300, कलेक्टर@07132222001.

Posted on: Nov 13, 2021. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI NAVRI GUMMA PENSION PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WIDOW

जनरल नॉलेज..,

श्रीरामपुर, जिला-अहमदनगर, महाराष्ट्र से कृष्णा अल्बेसरानी जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|

Posted on: Nov 10, 2021. Tags: AHMEDNAGAR EDUCATION KRISHANA ALBESRANI MH

पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के समय 2004 में नक्सलियों ने बड़े भाई को मार दिए...

ग्राम पंचायत-पदेडा, (हल्बापारा) जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण कडियामी, महादेव कडियामी बता रहे हैं सलवा जुडूम के समय 2004 में उनके बड़े भाई को नक्सलियों ने मार दियें| और गांव में लोगों में बहुत लोग का घटना हुआ| इसलिए वे लोग अपना गांव छोड़कर बीजापुर शहर में घर बना कर के रह रहे हैं, और उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि भी नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9340135139.

Posted on: Jul 15, 2021. Tags: 2004 BIJAPUR CG DISPLACED KILLD LAXMAN KADIYAMI MAOIST VICTIM MHADEV KADIYAMI VICTIMS REGISTER

कोरोना काल में अवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें...

जिला-अहमद नगर, महाराष्ट्र से कृष्णा बता रहे हैं, कोरोना काल में लॉक डाउन लगा है, दुकानों और आवश्यक सामग्री लेने के लिये समय निर्धारित हो चुका है| अवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें| नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें|

Posted on: May 18, 2021. Tags: AHMA NAGARD CORONA MESSAGE KRISHNA MH

« View Newer Reports

View Older Reports »