स्वास्थ्य स्वर : पतले दस्त से निजात पाने का घरेलु नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पतले दस्त से निजात पाने का घरेलु उपाय बता रहे हैं | अगर किसी को पतले दस्त या लूज मोशन की समस्या होती है | तब 1 कप दूध में आधा नीबू का रस मिला लें और सेवन करें, ऐसा दो बार करने से पतले दस्त (लूज मोशन) से निजात मिलता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : वैद्य राघवेंद्र सिंह राय@9450036130.

Posted on: Jul 03, 2020. Tags: RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH MADHYA PRADESH HEALTH

स्वास्थ्य स्वर : बिच्छु के काटने व जहर उतरने का औषधि बता रहें है...

बैधराज रघुवेंद्र सिंह राय जिला टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश )से बता रहें |कि अक्सर ऐसे मौसम में बिच्छु के डंक लगने से लोग फाड़ फाड़ा जातें है और बहुत ज्यादा दर्द होता है उसके उपर दवाई बता रहें है |दावा नाम है निर्मली का पेड़ होता है उसे पत्थर पे पानी डाल के थोडा घिसें जिस जगह घिसा हुआ है उस जगह को लेकर के जन्हाँ बिच्छु ने डंक लगाया उसे अच्छी तरह से देख लेवे और डंक के उपर रखकर दावा देवे फिर दावा जो है चमड़ी को पकड़ लेगा और तब तक पकड़ा रहेगा जब तक की सारा दर्द खत्म नहीं कर देगा फिर वो अपने आप गिर जायेगा उसी फल को अपने पास रख ले वो फल दुसरो का भी जहर निकलने में काम आयेगा जब तक वो फल रहेगा बिच्छु का जहर उतरने में मदद करेगा बिच्छु के डंक ले लिए उतम औषधि है सम्पर्क न.@9519520931 jp

Posted on: Jun 30, 2020. Tags: BAIDHRAJ JILA MADHYAPERDESH ROY SINGH SONG TIKAMGAD VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : फोड़ा फुंसी से बचने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय फोड़ा फुंसी से बचने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, विधारा जिसे समुद्र शोख भी कहा जाता है | उसके पत्ते को फोड़े फुंसियों में लगाने से आराम मिलता है | इसके पत्ते को दोनों तरफ से अलट-पलट कर उपयोग में लाया जा सकता है | पत्ते का सामने वाला भाग घाव को पकाने का काम करेगा , वही दूसरी ओर पलटकर प्रयोग करने पर मवाद को सुखाने का कार्य भी करेगा, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9450036130. (169712 ) NP

Posted on: Jun 24, 2020. Tags: RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH MADHYA PRADESH HEALTH

हमारे आदिवासी गाँव में हमें वन भूमि का पट्टा मिल गया है उसी भूमि पर हमें आवास की मदद चाहिए...

ग्राम-छपरिहा, पंचायत-मदरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार आदिवासी बता रहें है कि इस गाँव में हम आदिवासी कई सदियों से रह रहें है, वन भूमि का पट्टा मिल गया है परन्तु अभी तक किसी को प्रधानमंत्री आवास नही मिला है | सारे घर कच्चे हैं पटवारी सभी के कागज़ात देख गए हैं | साथ ही लॉकडाउन में ग्राम-छपरिहा में कोई रोजगार नही दिया जा रहा है |सरकार के पास कई योजनायें रहने के बावजूद लाभ नही मिल रहा है रोजगार तथा आवास प्रधानमंत्री योजना की मांग कर रहे है. इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने में मदद करें. जिलाधिकारी@06066241635. SDM@9754859545. CEO@9407803480. RK

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: HOUSE MANOJ KUMAR ADIWASI REWA MADHYA PRADESH SONG VICTIMS REGISTER

मध्यप्रदेश: राशन भी नहीं मिल रहा है,काम धंधा सब बंद है, बहुत गरीब हैं कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-कोनी, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय बहादुर यादव बता रहे हैं, उनके पास राशन कार्ड नहीं है, वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, लॉकडाउन की वजह से काम धंधा सब बंद है और राशन पानी भी ख़त्म हो गया है, बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है, वह बहुत गरीब परिवार से हैं इसलिये वह सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करें : संपर्क नंबर@9558033040. (167877)

Posted on: May 28, 2020. Tags: MADHYA PRADESH LOCKDOWN PDS PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »