हमारे गांव में रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-छोटे किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम मुचाकी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| कौआनार से लेकर किलेपाल तक नहीं बना है| लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| कोई बीमार पड़ जाने से एमुलेंश गांव तक नहीं आ पाती है| इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक नही बन पाया है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407638531, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Nov 21, 2021. Tags: BASTANAR BASTR BUDHRAM MUCHAKI CG CHHOTE KILEPAL PROBLEM ROAD

गांव में हैंडपंप खराब होने से लोगों को कुआँ का पानी पीना पड़ता हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-छोटे किलेपाल, कोटवार पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू कवासी बता रहे हैं उनके गांव में 2 हैंडपंप है, लेकिन वहाँ से गंदा पानी निकलता है| 15 घर की जनसंख्या है| वर्तमान में कुआँ से पानी लाकर पीते हैं, इसके लियें उन्होनें गांव के सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@9407964538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Nov 19, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG CHHOTE KILEPAL PROBLEM SAMARU KAWASI WATER

किलेपाल से सामुराम जी अपनी खेती के गुर साझा कर रहे हैं...

कमलुपारा, ग्राम पंचायत- किलेपाल नं. 1, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से सामुराम बारिश के फसल के बारे में बता रहे हैं। केवल बारिश पे निर्भर हो कर ही धान की फसल लगाई जाती है। जिस किस्म की धान यह लगाते हैं, अगर बारिश अच्छे से नहीं होती तो इसकी फसल अच्छी तरह नहीं पक पाती। धान के अलावा कोसरा व तिल्ली भी बोया जाता है। बारिश कम होने की वजह से वे मक्का नहीं बोते हैं। संपर्क@ 6268973790.

Posted on: Oct 24, 2021. Tags: AGRICULTURE BASTANAR BASTAR FARMING KILEPAL SAAMURAM

हमारे गाँव में 80 परिवार रहते हैं, रोड नहीं है, आवाजाही में बहुत दिक्कत होती है, मदद करें...

गंजोपारा, ग्राम पंचायत-किलेपाल 3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मासु कर्मा जी बता रहे हैं कि गंजोपारा से स्कुल तक सीसी रोड नहीं है। आने जाने में दिक्कत होती है। काफी कीचड़ हो जाता है। इस पारा में 80 परिवार हैं। सरपंच भी इसी रास्ते से आना जाना करते हैं फिर भी ध्यान नहीं देते है। कृपया दिए गए नंबरों में बात कर रोड बनवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ सरपंच@9407072439, संपर्क व्यक्ति@6268456674, कलेक्टर@78458956694.

Posted on: Oct 02, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG GANJOPARA KILEPAL MASU KARMA PROBLEM ROAD

Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप सुधार दिया गया है...

ग्राम-किलेपाल 3 ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बलीराम कश्यप बता रहे है कि उनके गाँव का हैण्डपंप खराब था उसके लिये उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से एक महीना पहले हैण्डपंप को सुधार दिया गया है सब लोग खुश है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क@6266882999.

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BALIRAM KASHYAP BASTANAR BASTAR IMPACT HANDPUMP KILEPAL

« View Newer Reports

View Older Reports »