हमारे गाँव में पानी की समस्या हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...
ग्राम पंचायत-कटेनार, स्कूलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम कवासी बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की समस्या है| एक हेंडपंप लगा था लेकिन खराब हो गया है| खराब होने के बाद सरपंच या सचिव को बताये हैं लेकिन आज तक कुछ नहीं किये अभ गाँव के ग्रामीण पिने के पानी के लिए एक दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है |उस गाँव में 50 या 60 घरो का बस्ती है, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597, सीईओ@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Dec 06, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA KAMLURAM KAWASI KATENAR PROBLEM WATER
गाँव में पुल नहीं होने के कारण बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कटेनार, स्कूलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम कवासी बता रहे हैं कि उनके गाँव से मुतेनपाल अस्पताल जाने के लिये नदी में पुलिया नहीं है| उसके कारण हम लोगो को 3 किलोमीटर की जगह 8 से 10 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है | इस रास्ते से 4 गाँव के लोगो का आना जाना होता है | पुल नहीं होने के कारण के लोगो को आने जाने बहुत परेशानी हो रही है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं| सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597, सीईओ@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Dec 06, 2021. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA KAMLURAM KAWASI KATENAR PROBLEM
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-भाटागुडा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलू मोहरे बता रहे हैं उनके गांव में नल जल योजना नहीं लगा है लोगों को पानी के लिए बहुत परेशानी होती है, इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@940617732.
Posted on: Nov 26, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA KAMLU MOHARE PROBLEM WATER
हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-भाटागुडा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलू मोहरे बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है, गाड़ी मोटर नही चल पाती है, कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाये तो 9 किलोमीटर दूर चारपाई में उठाकर ले जाना पड़ता है| इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@940617732.
Posted on: Nov 26, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA KAMLU MOHARE PROBLEM ROAD
मरामत के लिए आवेदन दिए थे, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-डिलमिली, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम बता रहे हैं उनके जमीन का मरामत के लिए आवेदन दिए थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल करने में मदद करे: संपर्क नंबर@7655992545,
