हमारे गाँव में एक भी हैण्डपम्प नहीं है नदी नाले का गन्दा पीते है, शिकायत करने पर सुनते नहीं है...
ग्राम-कोयागटटु, पंचायत-बडरूगोंडा, जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (आँध्रप्रदेश) से माडवी जोगाराव बता रहे है कि उनके गाँव में पीने का पानी की बहुत समस्या है गाँव के लोग एक किलोमीटर दूर से नदी नाले का पानी लाकर पीते है उसको पीकर सर्दी खांसी हो रहा है इस सम्बन्ध में अधिकारियों के पास आवेदन भी दिए है लगभग दस बार हो गया है अभी तक सुविधा नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि सम्बंधितअधिकारियों से बात करके हैण्डपंप लगवाने का प्रयास करें : संपर्क@ 9345084716, सरपंच@9701493428. (170425) NM
Posted on: Jul 15, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM AP JOGARAO MADVI SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
15 साल से बसे गाँव में आज भी बिजली नहीं है...
ग्राम-चिंताकुंटा, पंचायती-मल्लेलामडुगु, तहसील-अश्वापुरम, जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से गुंडी जोगैया बता रहे हैं कि 15 साल पहले वे छत्तीसगढ़ से 30 परिवार के साथ रहने के लिये वहां आये थे तब से वो गांव बसा है लेकिन अभी तक उनके गाँव में बिजली नहीं है इसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिये अपील कर रहे है कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में बिजली लगवाने में मदद करें: PO@9490957735, संपर्क नंबर@8465935162.
Posted on: Feb 21, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM GUNDI JOGAIA PROBLEM TELANGANA
15 साल के निवासी को, जमीन का पट्टा मांगने पर कोई सुनवाई नहीं...मदद की अपील-
ग्राम-जिन्नेलागुडेम, पंचायत-विन्जरम, ब्लॉक-कुकुनूर, जिला-पश्चिमगोदावरी आन्ध्रप्रदेश से मडकं जोग जमीन के पट्टे की समस्या के बारे में बता रहे है कि गाँव 45 परिवार की बस्ती है एवं 15 साल से रह रहे हैं लेकिन जमीन पट्टा अभी तक नहीं मिला है| अभी 5 एकड़ जमीन में खेती कर गुजारा कर रहे है पट्टे के लिए कई बार पीओ, कलेक्टर और तहसीलदार से मिलने गए लेकिन कोई सुनावाई नहीं हुई, इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिये गये नंबरों पर बात कर जमीन का पट्टा दिलाने में मदद करें...पीओ@9490957004. संपर्क@7036659805.
Posted on: Dec 28, 2019. Tags: AP LAND MADKAM JOGA PROBLEM WEST GODAVARI
गाँव में जरुरी साधन उपलब्ध नहीं है, निवासी परेशान हैं...
ग्राम पंचायत-दोबनपाल, तहसील-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मरकाम जोगा बता रहे हैं| वे छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं| वर्तमान में वे आंध्रप्रदेश के दर्भालंका गांव में रहते हैं| उनके गाँव में पीने के पानी की समस्या है| गांव में हैण्डपंप नहीं लगा है| पानी के लिये कोई सुविधा नहीं है| ग्रामीण मजदूरी का काम करते हैं| वे आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में जमीन के बदले जमीन चाहते हैं| वे लोग नाक्सली घटना के कारण गांव छोड़कर वहां विस्थापित हुये थे| उस गाँव में 36 परिवार रहते हैं| सभी जंगल में निवास करते है| आने जाने के लिये सड़क नहीं है| लोग परेशान हैं| मरकाम जोगा@9492146380.
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: CG MARKAM JOGA SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में पक्का रोड नहीं बना है, बरसात में चलना बहुत मुश्किल होता है, कृपया मदद करें...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज पटेलपारा, ग्राम-मसेनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से जोगा, भीमसेन, भीमा बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 18 में सीसी रोड नहीं बना है उसके कारण बरसात के दिनों में बहुत चिकल होता है और आने जाने में बहुत दिक्कत होता है गाय बैल और लोग भी गिर जाते हैं इसके लिए उन्होंने पंचायत में शिकायत किये है तो आएगा आएगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं आया है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें : C.E.O.@9669577888, कलेक्टर@9179530000. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7587302242.

