के तोहरा संग जाइ भँवरवा, के तोहरा संग जाइ...भजन

ग्राम-बरेतीकला, पोस्ट-अमगंवा, थाना-पनमार, ब्लाक,तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाहा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
के तोहरा संग जाइ भँवरवा, के तोहरा संग जाइ-
आवत के बेरिया सब केऊ जाने, घर घर बजत बधाई-
जाती के बेरिया कोउ ना जाने, हंस कहां उड़ जाइ-
के तोहरा संग जाइ भँवरवा, के तोहरा संग जाइ...

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

तोरा मन दर्पण कहलाये, भरे बुरे सारे कर्मो को...भजन गीत

ग्राम-बरतीकला, थाना-पनमार, ब्लाक, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाहा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
तोरा मन दर्पण कहलाये, भरे बुरे सारे कर्मो को-
देखे और दिखाए-
मन ही देवता मन ही ईश्वर मन से बड़ा ना कोए-
मन उजियारा जब-जब फैले जग उजियारा होय-
इस उजले दर्पण पर प्राणी धुल ना जमने पाय-
सुख की कलियां दुःख के कांटे मन सब का आधार...

Posted on: Mar 07, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

जल भरें हिलोर-हिलोर रेशम की डोरी...बघेली लोक गीत -

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) नेत्रहीन विद्यालय के कक्षा-नौ के छात्र दयासागर कुशवाहा बघेली भाषा में एक लोकगीत सुना रहे हैं:
जल भरें हिलोर-हिलोर रेशम की डोरी-
रेशम डोरी जब निख लागे-
जब कोरा बालकबा होई रेशम की डोरी-
सोने घइलना जब निख लागे-
जब पातर धनिया होई रेशम की डोरी-
जल भरें हिलोर-हिलोर रेशम की डोरी...

Posted on: Mar 05, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो, तुम्ही हो बंधु सखा तुम्ही हो...देश भक्ति गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाहा होली की शुभकामनाएं देते हुए एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो, तुम्ही हो बंधु सखा तुम्ही हो-
तुम्ही हो बंधू सखा तुम्ही हो-
तुम्ही हो सांथी तुम्ही सहारे, कोई ना अपना सिवा तुम्हारे-
तुम्ही हो नईया, तुम्ही खेवईया-
जो खिल सके ना वो फूल हम हैं-
तुहारे चरणों की धूल हम हैं...

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

मैं दोनों आँखों से 100% विकलांग हूँ पर मुझे पेंशन नहीं मिलता क्योंकि मेरा राशन कार्ड नहीं बना है...

ग्राम-बम्हनी गढ़िया, पोस्ट-बरवाह, तहसील-सेमरिया, जिला-रीवा (म.प्र.) से दयासागर कुशवाह के साथ में आशीष बहलिया जो बता रहे है कि वे 100 प्रतिशत दोनों आँखों से दृष्टिहीन है और उनको पेंशन नहीं दिया जाता है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये थे तो सरपंच सचिव ने यह कहकर मना कर दिया आपका राशन कार्ड नहीं है इसलिए आपको पेंशन नहीं मिलेगा और उनकी उम्र लगभग 16-17 साल है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इनकी समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@9926007817, कलेक्टर@9977742118. दयासागर@9713768146.

Posted on: Nov 30, 2017. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports