नान पन के रानी नान पन के...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-चन्द्रली, पोस्ट-मसगा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार आयाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
नान पन के रानी नान पन के-
खुले हवे आज फुल बन के-
तोर मोर मया फुलवारी रे-
माया देदे लाला माया देदे ओ ओ-
मया देदे माया लेले संगवारी रे-
डारा रे डारा जामुन के डारा हो-
तोर रूप दिखथे रानी गगन के पारा रे...

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: RAJKUMAR AAYAM SONG VICTIMS REGISTER

चल तो गुइया रे आमा बगीचा...नागपुरी गीत

ग्राम-चंद्रेली, पोस्ट-मस्गा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार आयाम नागपुरी भाषा में एक गीत सुना रहे है:
चल तो गुइया रे आमा बगीचा-
झूले या झुलब रे झूले या झुलब रे-
कच्के फेकबू पकल के कीयाबू-
चल सैया चल रे आमा बगीचा...

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: RAJKUMAR AAYAM SONG VICTIMS REGISTER

जन्म से लेके अंतिम मरन तक सेवा-सेवा महान रे साथी...गोंडवाना गीत

ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल आयाम और रामपत मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
जन्म से लेके अंतिम मरन तक सेवा-सेवा महान रे साथी-
ये धरती में पांच तत्व के माता पिता भगवान हैं-
भ से भूमि ग से गगन व से वायु कहाये रे-
अमन आगी नमन नीर रग-रग में समाये हैं-
ये धरती में पांच तत्व के माता पिता भगवान हैं-
जन्म से लेके अंतिम मरन तक सेवा-सेवा महान रे साथी...

Posted on: Jun 16, 2018. Tags: RAMLAL AAYAM RAMPAT MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

मत रहे तो पहाड़ फूटे और मत टूटे तो कपार टूटे: सियार और हवा की कहानी...

सियार और हवा दोनों मित्र थे दोनों ने फैसला किये कि चलो मित्र आज दौड़ लगाते है. कौन कितना दूर जल्दी दौड़ लगा के जाता है | हवा का पैर नहीं होता है वो बहुत तेजी से जाता है और सियार चलते-चलते गड्डा में गिर जाता है तो बहुत धीरे-धीरे दौड़ता है | सियार जो है हल्ला करना शुरू कर देता है तो दूसरा सियार भी हल्ला करना शुरू कर देता है उसको सुनकर बहुत सारे सियार हल्ला करने लगते है तो हवा पीछे मुड़कर देखता है कि मेरा मित्र गड्डा में गिर गया और मैं आगे निकल गया. तो कहानी के माध्यम से वे कहना चाहते है कि संघटन में बहुत ताकत है. मत रहे तो पहाड़ फूटे और मत टूटे तो कपार टूटे| रामलाल आयाम@8463047583.

Posted on: Jun 14, 2018. Tags: RAMLAL AAYAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में 10 साल से बिजली के पोल गिरे पड़े है लेकिन बिजली अभी तक नहीं आई...

ग्राम-पंडरी, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मोहरलाल मरावी, रामजीत सिंह आयाम, होलशाय धुर्वे, रामभरण आयाम बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 12 में 10 साल से बिजली के पोल गिरे है लेकिन अभी तक गड़े नहीं है जबकि सरपंच सचिव रोज देख रहे है| पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है सरपंच सचिव को बोलते है तो कहते है ठेकेदार गड्वायेगा.सब लोग अँधेरे में रह रहे है और बच्चो की पढाई भी नहीं हो पाती है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है इन नम्बरों में बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, विद्युत् विभाग@8120692728. संपर्क@9669189891.

Posted on: Jun 13, 2018. Tags: MOHARLAL MARAVI RAMJEET AAYAM HOLSHAY DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »