पीड़ितों का रजिस्टर: गाँव के 2 लोगों की मुखबीर करार देके हत्या, डर से आधा गाँव खाली...

सुखदेव कचलाम, ग्राम बोगान कोयलीबेड़ा से 20 किमी दूर नारायणपुर जिला, बताते हैं कि माओवादियों ने उनके गाँव के 2 लोगों को मुखबिरी का आरोप लगा कर मार डाला। उनसे जुड़े हुए कार्यकर्ताओं से उन्हें भनक लगी कि माओवादी उन्हें भी मुखबीर समझ कर उनपे भी नजर रखे हुए हैं, जिसके बाद वे अपनी बच्ची को डॉक्टर को दिखाने के बहाने से 2009 में नारायणपुर आ गए। कुछ दिन बाद उनकी पत्नी भी वहाँ आ गईं। वे बताते हैं कि वे गायत्री परिवार से 1997 से जुड़े हुए हैं और जिन 2 लोगों की माओवादियों ने हत्या की, वे भी गायत्री परिवार से जुड़े हुए थे। वर्तमान में वे गुडरीपारा, नारायणपुर मे रहते हैं व घरों में बिजली का काम करते हैं। उनकी माँ अभी भी गाँव में खेती-बाड़ी करती हैं। उनके गाँव के 14-15 परिवारों में से 7 परिवार माओवादियों के डर से नारायणपुर में ही रहते हैं। उन्हें 2012-13 में सरकार से रु 30,000 सहायता राशि मिली, लेकिन उसके अलावा ना रहने को जमीन मिली, ना जीवन यापन के लिए नौकरी। वे अभी भी पुनर्वास योजना की आस में हैं। संपर्क नंबर @942414873

Posted on: Dec 13, 2021. Tags: 2009 CG DISPLACED KOYLIBEDA MAOIST VICTIM NARAYANPUR SUKHDEV KACHLAM VICTIM VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : 2013 में नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...

कोलूराम पिता मासाराम, ग्राम-वाला, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, 2013 में नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर शांतिनगर नारायणपुर में हैं| उनके पुराना गांव में बहुत मार पिट करते थे उन्हें भी मुखबिरी करते है, पहले फॉरेस्ट विभाग में काम करते थे| सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि नही मिला है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9407626022.

Posted on: Dec 09, 2021. Tags: 2013 CG DISPLACED KOLURAM MASARAM MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : 2008 में नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर आयें...

ग्राम-कुम्हार पारा,ब्लाक-ओडीषा,जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से करेबाई वड्डे बता रही हैं कि वर्ष 2008 की बात हैं उस समय उनके पति को माओवादियों के द्वारा मार दिया गया था | उस समय वो नारायणपुर में थी| खबर सुनकर गाँव गयी तो वहाँ उन्होंने देखा कि माओवादियों ने उनके पति को मारकर बीच रास्ते मे डाल दिया था | उसी समय से वो अपने परिवार के साथ नारायणपुर में रहती हैं,उनके परिवार में 6 लोग रहते हैं| सरकार कि तरफ से उनको एक लाख रुपया मुआवजा मिला था| पर अभी उनको पेंशन राशी नहीं मिल रही है| जिसके लिए वो अधिकारियों से कई बार कह सुकी हैं लेकिन अभी तक कोई जावाब नहीं मिला है| अपने बच्चों को मजदूरी करके पालती हैं और कोई आमदनी का श्रौत नहीं है | अधिक जानकारी के लिए इस नम्बर पर बात कर सकते हैं|संपर्क नम्बर@9770032557.

Posted on: Dec 09, 2021. Tags: 2008 CG DISPLACED KAREBAAI WADDE MAOIST VICTIM NARAYNPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : 2004 में सलवा जुडूम के कारण अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...

ग्राम पंचायत-पदेडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) रामस्वद पिता लक्कू बता रहे हैं वर्तमान में बीजापुर सिविर नया पारा में 2004 में आये हैं, सलवा जुडूम के समय गांव में बहुत मार पिट हो रहा था इसलिए भाग के आए| गांव में कुछ गाय बकरी रहने से सलवा झुलुम वाले जाते थे, जाने के बाद परेशान करते थे| और दुश्मन को मार देते थे| और उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग नही मिला है| अभी जहाँ पर रह रहे हैं वहां सीसी रोड भी नही बना है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7648045002.

Posted on: Dec 08, 2021. Tags: 2004 BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM RAMSWAD LAKKU VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : सात साल के बाद आत्मसमर्पण करने के कारण गांव छोड़कर आये हैं....

ग्राम-गृहबट्टी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से समबती पोटाइ पति लक्ष्मैया पोटाइ बता रहे हैं उनके पति सात साल के बाद आत्मसमर्पण करने के कारण 2013 में अपना गाँव छोड़कर आये हैं| अब नारायणपुर गुड्रीपारा में रहते हैं,आत्मसमर्पण करने के बाद सरकारी से 50,000 हजार पैसा और तीन एकड़ जमीन मिला हैं |अवर्तमान में उन्हें कोई परेशानी नही है| अधिक जानकरी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| सम्पर्क 9691688965.

Posted on: Nov 27, 2021. Tags: 2013 CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SAMWATI POTAI VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »