अक्सर किसानों के खेतों में आग लग जाती है, प्रशासन इसे रोकने के लिए कृपया कुछ उपाय करे...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता बता रहे हैं, कई वर्षो से वनांचल क्षेत्र और किसानो की भूमि में अनजान लोगों द्वारा आगजनी की घटनाएं की जा रही है, और अभी हाल ही में कुदरीपारा, कोचईलटी में आगजनी की घटना हुई है, इससे पूर्व भी ये घटनाएं उन इलाकों में हुई है, पर्यावरण प्रदूषण को लेकर कठोर कानून बनाए गए हैं लेकिन उसका पालन नही हो रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण कर पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सके: SDM@9425584600, पटवारी@8305164333, कलेक्टर@07762222103, राजेन्द्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Mar 11, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
बीच बाजार मा देखो मै तोला मोर मन हो गए बईमान...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-लुडूटोला, पंचायत-दमगढ़, विकासखंड-पंडरिया, थाना-कुकदुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलुराम पंदराम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
बीच बाजार मा देखो मै तोला मोर मन हो गए बईमान-
टुरी ओ आना बईठ ले गोठिया ले मन मिला ले ना रे दोस-
सुन ले ना पता मोर रानी भुकलू मोर नाव-
लुडूटोला मा रईथो रानी तरिया तीर मोर गांव-
बीच बाजार मा देखो मै तोला मोर मन हो गए बईमान...
Posted on: Mar 09, 2018. Tags: BHUKALURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER
भरे घटा तोर बाल दिखे, ओठ दिखे लाल लाल...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-लुडूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुगदुर, विकासखंड-पंडरिया जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलूराम पंदराम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
भरे घटा तोर बाल दिखे, ओठ दिखे लाल लाल-
आंखी मा तोर काजर आंजे फुले-फुले तोर गाल-
ऐ टूरीकारी हवों दिलवाली, मोर मन ला मोहे ओ-
आना माया ले आना ओ, आना माया दे आना ओ-
तोर सुरता मा वो मै दीवाना होगेव ना...
Posted on: Mar 05, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER
तू घबराना नही कभी भी मौत मुड़कर आती नही कभी...कविता
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता फिल्म कलाकार श्री देवी के आकस्मिक निधन पर उनकी याद में एक कविता सुना रहे हैं :
तू घबराना नही कभी भी मौत मुड़कर आती नही कभी-
क्षण भी मुड़कर आती नही कभी-
बस स्मृति शेष बन रह जाती तू-
तू अभी पिछली कहानी भूल मत-
याद रख तेरी इतिहास बनकर भी-
आने वाली पीढ़ी बस यही कहेगी स्मृति शेष...
Posted on: Mar 02, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : पीपल पत्ती से ह्रदय रोग की रोकथाम का घरेलू नुस्खा
लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से चंद्रकांत शर्मा पीपल के पत्ते से ह्रदय रोग से बचने का एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिसमे कोई खर्च नहीं है और जिसे आसानी से आजमाया जा सकता है वे कह रहे हैं कि सबसे पहले पीपल के 15 कोमल पत्ते लेकर सभी को ऊपर और नीचे डंठल और कोन को काट लें, इसके बाद उसे धोलकर 300 ग्राम पानी में हल्के आंच से पका लें जब पानी कम होकर एक तिहाई बचे तब उसे साफ कपड़े से छान ले, बने हुए काढ़े को ढक कर रखे, तीन बराबर खुराक बना लें, इसको दिन में तीन बार भोजन करने के बाद लेना है 15 से 40 दिन तक सेवन करने से लाभ मिल सकता है अधिक जानकरी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
