कोन रे सिराजे रेल गाडी साइकिल, सुगना जी कोन सिराजे जहाज...सुगा गीत-
ग्राम पंचायत-केसर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से सन्नूराम और राजित पंडो एक सुगा गीत सुना रहे हैं ये गीत सईला खेलते समय गाया जाता है :
कोन रे सिराजे रेल गाडी साइकिल-
सुगना जी कोन सिराजे जहाज-
सालोर सुगना मोर कोने सिराजे जहाज-
निस तिर सिराजे भईया रेल गाडी साइकिल-
मोर सुगना जी गुनिया सिराजे है जहाज-
कारे भराय भईया रेल गाडी साइकिल...
Posted on: Feb 15, 2019. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO ODGI SANNURAM SONG SUGA SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हम लोगो ने 2 साल पहले रोजगार गारंटी के तहत काम किये, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है, कृपया मदद करें.
ग्राम-छतोली बिजो बडवारीपारा, पंचायत-केसर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बस्तीराम नागवंशी के साथ में सीता कुवर, लीलावती, हिरमो, फूलकुवर बता रहे है कि दो साल पहले रोजगार गारंटी के तहत काम किये है उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला सरपंच, सचिव से बोलते है तो आज मिलेगा कल मिलेगा बोलकर टाल देते है| वे लोग पांच-पांच सप्ताह काम किये है| इसलिए बोल रहे है कि उनका पैसा मिलना चाहिए| इसलिए साथी सीजीनेट के साथी से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर पैसे दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9669850894, सचिव@9926137037, जिला C.E.O@9977407988, जनपद C.E.O@9926192534.
Posted on: Feb 14, 2019. Tags: CG FOOLKUWAR HIRAMO LILAWATI PROBLEM SEETA KUWAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : तीन साल से हमारे वार्ड क्रमांक 4 का हैण्डपम्प खराब था सुन नहीं रहे थे, सीजीनेट में शिकायत करने क
ग्राम-भुइयापारा, पंचायत-भेड़िया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से साथ रमेश बता रहे है कि उनके गाँव का वार्ड क्रमांक 4 का हैण्डपम्प 3 साल से ख़राब पड़ा था उसके लिए उन्होंने अधिकारियो के पास शिकायत भी किये थे पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे उन्होंने सीजीनेट स्वर में चुनाव के 20 दिन पहले एक सन्देश रिकॉर्ड किये के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके वार्ड का हैण्डपम्प सुधार दिया गया है| उसमे 17 घर के लोग पानी पी रहे है| वे लोग खुश इसलिए सीजीनेट के साथियों को और जिला अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है| जिन्होंने उनकी मदद की...
Posted on: Feb 14, 2019. Tags: CG IMPACT PRATAPPUR RAMESH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: मस्तिष्क दर्द डिप्रेशन से रहत के उपचार
डॉ राम तीरथ राजपूत हरदोई (उ.प्र.)से बोल रहे है जानकारी देना चाहता हूँ हमारे पृथक में कुछ पेड़ पौधे पाये जाते है जिसमे से कुछ पेड़ पौधे जैसे सेव, अखरोट, बादाम है । और पौस्टिक फलदार पेड़ है ड्राई फुूड वाले पेड़ है तो उनसे प्लांट एनर्जी प्राप्त करते है इसको लेने का तरीका यह एक गिलास पानी में एक या दो ड्राप्स डाल करके आवश्यकता अनुसार 5 से 10 ड्राप्स भी डाला जा सकता है इसके पीने से मस्तिष्क की शांति पैदा करती है शरीर का दर्द को दुर कर देती है शरीर में स्फूर्ति है इसके आलावा जोड़ो में दर्द मष्तिस्क के दर्द डिप्रेशन में इसके लेने से शक्त्ति की वृद्दि होती है शरीर का अलग अलग अंग जैसे पीलिया छोटी आंत ,बड़ी आंत इन सभी में इनका प्रभाव बहुत असरकारी होता है में स्वयं लेता हूँ...
Posted on: Feb 09, 2019. Tags: RAMTIRAT RAJPUT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारा में रोड की बहुत समस्या है, सरपच सचिव को बोलने पर सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-पहाड़पारा, पंचायत-दर्सेडी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बस्तीराम नागवंशी के साथ दूजो, रम्पतबाई, मंगलीसिंह बता रहे है कि उनके गाँव का रोड 3 किलोमीटर तक बहुत ख़राब है| बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ होता है आने जाने में बहुत दिक्कत होता है| उनके गाँव में कोई वहां भी आ जा नहीं सकता है| उसके लिए उन्होंने सरपंच,सचिव के पास शिकायत किये थे तो बोलते है कि नहीं बन पायेगा| अगर गाँव में कोई बीमार होता है तो 3-4 किलोमीटर ढोह्कर ले जाना पड़ता है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर रोड बनवाने में मदद करें: सरपच@9009701570, सचिव@9009012493, जिला कलेक्टर@9826443377, जिला C.E.O.@9977407788, जनपदC.E.O.@9926192534.

