कारी मैना वो, कारी मैना वो...छत्तीसगढ़ी कर्मा गीत
ग्राम-लूढूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,(छत्तीसगढ़) से राजेश पन्द्राम एक छत्तीसगढ़ी कर्मा गीत सुना रहे हैं:
कारी मैना वो कारी मैना वो-
कोन जंगल कोन झड़ी खोजें तोला वो-
दिन भर सुरता आथे सूतेले सपना वो-
का होगे हवय रानी मोला-
मन ला मिलाके रानी झन करबे बिरान-
मर जाए नहीं तो तोरो दीवाना राजेश-
ये पंदराम तोला खोजूं कहाँ वो...
Posted on: Mar 31, 2018. Tags: RAJESH PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER
कोयली बोलत हे आमा डार ले मन मोहनी कोयली...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-लूढटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़)से भुक्लूराम पन्द्राम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
कोयली बोलत हे आमा डार ले मन मोहनी कोयली-
मैना बोलत हे खार खार ले हो-
कहाँ तोला खोजेवं मैना जंगल झाड मा-
कहाँ तोला खोजें मैना नदिया कछार मा...
Posted on: Mar 29, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER
छम-छामे-छामे वो तय आये माता...जस गीत
ग्राम-लुढूटोला, पंचायत-दमगढ़, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छ्त्त्तीसगढ़) से भुक्लूराम पंदराम एक जस गीत सुना रहे हैं:
छम-छामे-छामे वो ते आये माता-
कहाँ ले आये ठाकुर देवता-
कहाँ ले आये महारानी-
गंवय ले आये ठाकुर देवता-
गवय ले आये महारानी-
छम-छामे-छामे वो ते आये माता...
Posted on: Mar 28, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER
ग्राम सुराज अभियान में 5 मांगे रखी थी, उन पर कागज पर काम हो रहा है लेकिन जमीन पर नही...
विकासखण्ड-तमनार,जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता ग्राम सुराज अभियान के बारे में बता रहे है कि उन्होंने १९ मार्च के कसडोल शिविर में ५ मांगे रखी थी, तालाब गहरीकरण, सहकारिता विभाग का जर्जर भवन सुधार,भैसगढ़ी रायगढ़ मार्ग का डामरीकरण और विद्युतीकरण लाइन के मुआवजा का मामला पर उसके बाद यह सब काम कागज़ी ही हो रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर यह ढकोसला साबित हो रहा है, अभी तक किसी भी मामले को लेकर जमीनी स्तर पर इन मागों में कोई काम नही हुआ है सिर्फ बातचीत है,इसीलिए वे सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा फोन कर अधिकारियो पर दबाव बनाये-S.D.M@9425584600, कलेक्टर@07762222103. गुप्ता@9993891275
Posted on: Mar 27, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन लेकर साथ में, दूर दूर की चिड़िया देखी, उनको अपने पास में...बाल कविता
ग्राम-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रभान सिंह मारको नन्हे बालको से चर्चा कर रहे है, जो कि कक्षा ३से ५वी तक के है, जो बहुत ही बढ़िया कविता “जंगल घूमा चाचा जी ने” सुना रहे है :
जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन लेकर साथ में-
दूर, दूर की चिड़िया देखी, उनको अपने पास में-
ऊँचे पेड़ में चढ़ कर देखा, एक तेंदुआ नीचे-
तभी अचानक बन्दर देखा, दौड़ा उसके पीछे-
चाचा जी ने, जो भी जंगल में देखा-
उसको अपनी डायरी में, नोट कर लिया...
