जंगला खोजों की, झाड़ी ला खोजो, खोजो शिवा बाबा ला...शिव भक्ति गीत

ग्राम-मांजापुर, थाना-रमनुजनगर, जिला-सुरजपुर, (छत्तीसगढ़) से रामबाई सिंह एक शिव भक्ति गीत सुना रही है :
जंगला खोजों की, झाड़ी ला खोजो, खोजो शिवा बाबा ला-
कैसे बनाया भोला माटी का, ये चोला ला-
जंगला खोजों की, झाड़ी ला खोजो, खोजो नीलम दीदी ला-
कैसे बनाया भोला माटी का, ये चोला ला-
जंगला खोजों की, झाड़ी ला खोजो, खोजो माता,पिता ला-
कैसे बनाया भोला माटी का, ये चोला ला...

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: RAMBAI SINGH SONG VICTIMS REGISTER

गांव में पानी की समस्या है, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, समस्या को हल कराने में मदद करें-

ग्राम पंचायत-भुइरडी, विकासखण्ड-ओडगी, जिल-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम बाई, मान कुवर और हीरामनी बता रही हैं, उन्हें पानी की समस्या है| वे 3 किलोमीटर दूर नाले से पानी लाकर उपयोग करते हैं| पानी की समस्या को दूर करने के लिये उन्होंने ग्राम सभा में आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं| इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: CEO@9977407488, सचिव@9165676201. संपर्क नंबर@9340665236.

Posted on: Feb 24, 2019. Tags: CG PROBLEM RAM BAI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

हमने सड़क निर्माण में 2016-17 में काम किया था, लेकिन अब मजदूरी भुगतान में लिये आवेदन करने पर कोई ध्यान न

तरईया पारा, ग्राम पंचायत-धर्सेडी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामनाथ आयाम बता रहे हैं, उन्होंने मनरेगा योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण में धर्सेडी से भवर खोह तक 2016-17 में काम किया था, उनके सांथ कई लोगो ने काम किया था| जिसका मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ| अपनी समस्या को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया| अधिकारी आश्वासन देतें हैं, लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534. संपर्क नंबर@8889388974.

Posted on: Feb 23, 2019. Tags: CG PAYMENT RAMNATH AYAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WAGE

का तोही जुलफी में फसे उरमाल, मोर सुगना जी काली काली लोहरी लगाये...सुगा गीत-

ग्राम पंचायत-गेरुवाडांड, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम बाई, सिहारो और मान कुंवर एक सुगा गीत सुना रहे हैं :
का तोही जुलफी में फसे उरमाल-
मोर सुगना जी काली काली लोहरी लगाये-
खेला मोर सुगा काली काली लोहरी लगाये-
साड़ी के लूगा मा बेडहा पहीरे-
डडहा सजावा सुगा जुलफी में फसे उरमाल...

Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG ODGI RAM BAI SONG SUGA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कोयतोर बिगड़ गए हैं यार देखा सिटी मा रे...गीत -

ग्राम-सालीवाडा, तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलिराम धुर्वे एक गीत सुना रहे हैं:
कैसी लीला अपरम पार-
कोयतोर बिगड़ गए हैं यार देखा सिटी मा रे-
जन बच्चा से दारू पीबे बन गए हैं मतवार-
भाई-भाई में झगड़ा होवे फूट गई परिवार-
कैसी चलहो गड़बड़ साल देखा सिटी मा रे-
कोई चरावें गईया भैसिया कोई चरावे छेरी-
बन बसिया के छोड़ जबलपुर लगा रहे हैं फेरी...

Posted on: Feb 21, 2019. Tags: KALIRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »