मेरे छोटे से भगवान, जिनके घुंगर-घुंगर बाल...भक्ति गीत-
ग्राम-महूगंज, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कोमल कुमार एक भक्ति गीत सुना रहीं है:
मेरे छोटे से भगवान, जिनके घुंगर-घुंगर बाल-
मैं तो खाना पकाई, खाने वालो के लिए-
खालो-खालो भगवान, मुझे दे दो शक्ति दान-
जाओ जाओगे कहाँ मुझ से मुंह मोड़ के-
मैं तो शरबत बनाई, पीने वालो के लिए-
मैं बिस्तर लगाई सोने वालो के लिए-
मेरे छोटे से भगवान्, जिनके घुंगर-घुंगर बाल...
Posted on: Apr 05, 2017. Tags: KOMAL KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
पीने का पानी दूर दूसरे मोहल्ले से लाना पड़ता है हैण्डपम्प खराब पड़े हैं अधिकारी मदद नहीं करते...
ग्राम-खपरिया, पोस्ट-पोंडी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में सुखसागर सिंह पावले सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा के दौरान पहुंचे हैं और ग्राम जनों से चर्चा कर रहे है, आज उनके साथ हैं ग्रामीण मोहन सिंह और सुखबीर सिंह परस्ते जो पीने के पानी की समस्या के बारे में बता रहे हैं कि लोग दूसरे मोहल्ले से पानी ला रहे है जो दूर है, कुछ हेंडपंप में पाइप की कमी है कुछ के पाईप फट चुके हैं अधिकारियों को बोल-बोल कर थक चुके हैं इसलिए सीजीनेट सुनने वालो से अनुरोध कर रहे हैं कि आप कृपया अधिकारी और नेताओं को फोन कर दबाव बनाएं जिससे ग्रामीणों की मदद हो सके- जिला कलेक्टर@9425168667,
विधायक@9425898329, PHE विभाग@9993400770
Posted on: Apr 05, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
2013 में हमारे गाँव में बिजली का हाई टेंशन तार आया पर उसमें आज तक बिजली नहीं आई है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ बाबूलाल नेटी ग्राम खुल्हाड़ी, जनपत पंचायत जैतहरी, जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश पहुंचे हैं जहां ग्रामवासी उन्हें बिजली की समस्या बता रहे हैं कि सन 2013 में गाँव में बिजली लगाने का कार्य किया गया जो अब तक चालू नहीं हुआ है और 11,000 वोल्टेज का बिजली तार को 5 फ़ीट की उचाई में लगा दिये हैं जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है. इसकी शिकायत कलेक्टर ऑफिस तथा बिजली विभाग में कई बार किया गया है लेकिन कोई अधिकारी मदद नहीं करता इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने कीअपील कर रहे है कृपया बिजली विभाग जे.ई@9425185263, 9425182576 को फोन कर दबाव डालें
Posted on: Apr 05, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
जगाई लो जगाई लो, मनाई लो सखी, बन्ना सोहे रे अटरिया...शादी गीत
ग्राम-उबेगाव, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश)से माला धुर्वे एक शादी गीत सुना रही है:
जगाई लो जगाई लो, मनाई लो सखी-
बन्ना सोहे रे अटरिया-
प्यार बन्ना को हल्दी भी सोहे-
चन्दन के बिच अनार की कली हा, कछनार की कली-
बन्ना सोहे रे अटरिया-
जगाई लो जगाई लो, मनाई लो सखी-
प्यार बन्ना को घरिया भी सोहे-
अंगूठी के बिच,अनार की कली, हा कछनार की कली-
बन्ना सोहे रे अटरिया...
Posted on: Apr 05, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
तोर महुआ ला बिने जोड़ीदार हो, तोर महुआ ला...महुआ गीत
ग्राम-अंजनी,विकासखण्ड-मवई जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गनशाह मरकाम महुआ बीनते समय गाया जाने वाला एक गीत सुना रहे है :
तोर महुआ ला बिने जोड़ीदार हो तोर महुआ ला-
महुवा के लाटा कोइलार के भाजी-
संगी सगा जन हमरो छे राजी-
मोर महुआ ला बिने जोड़ी दार गा-
कोइलार के भाजी खाबे, सुगर दूर होही-
महुआ के लाटा से शरीर निरोगी, पट-पट महुआ के गिरना...

