दो दिन की तोर ज़िन्दगी, तेय़ भजले सियाराम रे...भजन गीत
ग्राम-परमेश्वरपुर, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हरिशचन्द्र एक भजन गीत सुना रहे है:
तम्बूरा के तार बोले रे, टिम-टिम तार बोले राम सियाराम-
दो दिन की तोर ज़िन्दगी, तेय़ भजले सियाराम रे-
एक ये माटी के चौला, छोड़ तूके उड़ जाई-
अरे देखत रही ये दुनिया, हर कुछो नही कर पाई-
ये दुनिया तोर काम न आही, भजले राम सियाराम-
दो दिन की तोर ज़िन्दगी, तेय़ भजले सियाराम रे...
Posted on: Apr 24, 2018. Tags: HARISH CHANDRA SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर: अनाज गोदाम बनाकर सही समय में बेचना चाहिए तब सही दाम मिल सकेगा...
इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर(छत्तीसगढ़) से धमेंद्र कुमार धुर्वे बता रहे है आज सरकार जो किसानों को समर्थन मूल्य दे रही है, वह लागत से बहुत कम है इसीलिए किसानों को अपनी फसल का सही दाम नही मिल रहा है. एक तरफ सरकार कहती है हम किसानों की आय दुगना करेंगे पर कहने और करने में अंतर होता है, अपने सुझाव देते हुए बता रहे है हम को आज ग्रामीण अनाज और बीज गोदाम बनाना चाहिएं जिससे सभी किसानों का माल एकत्रित करना चाहिए जिससे फायदा यह होगा कि किसान अपनी ज़रुरत के अनुसार जब दाम अधिक हो तब माल बेच पायेगा तभी समर्थन मूल्य किसानों को मिलेगा.
Posted on: Apr 23, 2018. Tags: DHARMENDRA KUMAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: ह्रदय रोग नाशक घरेलू नुस्खा...
ग्राम-रेहंगी, पोस्ट-झजपुरी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा ह्रदय रोग नाशक अचूक नुस्खा बता रहे है: सामग्री- एक चम्मच लहसुन का रस, एक चम्मच अदरक का रस, एक चम्मच देशी पान का रस और दो चम्मच शहद, इन सभी को मिलाकर, प्रात: नास्ते के समय सेवन करे एवं शाम को पीयें. इस नुस्खे को 40 दिन प्रयोग करे| ध्यान रखें यदि कब्ज है, तो पञ्चसकार चूर्ण एक या दो चम्मच रात को गर्म पानी के साथ सेवन करे. इस नुस्खे को आप लम्बे समय तक भी ले सकते हैं इससे ह्रदय संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है और ह्रदय रोग होने पर उसमे फ़ायदा होता है | चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457
Posted on: Apr 22, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
सुनो राजा राम की कहानी जी, मीठी-मीठी तुलसी की बानी जी...रामायण गीत
ग्राम-खड़सरा, विकासखंड-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से धर्मेन्द्र झारिया रामायण गीत सुना रहे हैं:
सुनो राजा राम की कहानी जी, मीठी मीठी तुलसी की बानी जी-
एक जहाँ राजा के तीन झन रानी, एक जा मांगे दू वरदानी-
बात सुनो बहुत पुरानी जी-
चौथे पण मा राजा दशरथ, चार बेटा पागे जी-
महा मुनि विश्वामित्र आ के, राम लखन ला मांगे जी-
शिव धनुष ला राम जी टोरे, सीता जी से नाता जोरे-
घर-घर बजाथ बधाई जी-
बड़ प्रतापी राजा रावन, सीता ला लेगे चुराके जी-
बानर सेना लेके राम जी, चढ़े लंका मा जाके जी-
राक्षस कुल के नाश करे बर, ये धरती के भार हरे बर-
लिए हैं मनुज अवतारी जी...
Posted on: Apr 21, 2018. Tags: DHARMENDRA JHARIYA SONG VICTIMS REGISTER
भोले बाबा, भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...भक्ति गीत
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता एक भजन सुना रहे है:
भोले बाबा, भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है-
बाबाजी के जट उमे, गंगा की धारा है-
बाबाजी के गले में सर्प की माँला है-
भोले बाबा, भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है-
बाबाजी के हाथों में, डमरू और त्रिशूल है-
भोले बाबा, भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...

