स्वास्थ्य स्वर : कब्ज की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा कब्ज की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हरण का 5 तोला चूर्ण और सोंठ का ढाई तोला चूर्ण लें| उसमे आवश्यकता अनुसार गुड मिलाकर चने के बराबर गोली बना लें| रात में सोते समय 5 गोली पानी के साथ सेवन करें| कब्ज से राहत मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jun 25, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट साफ करने का घरेलु नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पेट साफ करने का घरेलु नुस्खा बता रहे हैं| गुनगुने दूध में 5 चम्मच कैस्ट्रायल आईल या अंडी का तेल और आधा चम्मच रसोद का पाउडर सभी को मिलाकर, भोजन के बाद दिन में दो बार लगातार 3 दिन तक प्रयोग करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jun 25, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मेया मा जो पिया बेंकचे गंबिचा सीता...छठी गीत-
ग्राम-एर्राबोर, पोस्ट-दंथाल्बोर ब्लाक-पालवेंचा, जिला-भाद्रदी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी सुसीला, भारती आयते, मरकाम सोंबरी, शांति माडवी, मुन्ना नवीन, भीमा एक गोंडी गीत सुना रहे हैं| गीत का अर्थ है| जीवन में कभी दुःख तो कभी खुशी आती जाती रहेंगे| इसलिये परेशान नहीं होना चाहिये खुश रहना चाहिये|
मेया मा जो पिया बेंकचे गंबिचा सीता-
मेया मा जो पिया बेंकचे गंबिचा सीता...
Posted on: Jun 25, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM GONDI HIRESH MADAVI SONG TELANGANA
सरा-सारा रा रे, सरा-सारा रा रे...गोंडी छठी गीत-
ग्राम-एर्राबोर, पोस्ट-दंथाल्बोर ब्लाक-पालवेंचा, जिला-भाद्रदी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी सुसीला, भारती आयते, मरकाम सोंबरी, शांति माडवी, मुन्ना नवीन, भीमा एक गोंडी गीत सुना रहे हैं| जो बच्चे की छठी के समय गाया जाता है| जिसमे दारू, सर्प बनाते हैं| उस कार्यक्रम में लडके-लड़कियाँ गीत गाते और नाचते हैं|
सरा-सारा रा रे, सरा-सारा रा रे-
सरा-सारा रा रे, सरा-सारा रा रे...
Posted on: Jun 25, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM GONDI HIRESH MADAVI SONG TELANGANA
22 साल से गाँव में बिजली नहीं है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-एराबोर, पंचायत-पालवेंचा, जिला-भाद्रदी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी हिरेश ग्रामवासियों से चर्चा कर रहे हैं| वे बता रहे हैं| 22 साल से गाँव में बिजली नहीं है| रात में विषैले जीवो, कीडो का खतरा रहता है| समस्या को हल कराने के लिये निवासी अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में बिजली लगवाने में मदद करें| सरपंच@9652719673, कलेक्टर@9440366555. वंजम सुरेश (संपर्क नंबर)@8317511267, हिरेश माडवी@9493065468.
