टूटे हुए दिलो को मिलाकर तो देखिये...गजल -
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार प्रोफेसर शिरगातुल्ला हमीदी की एक गजल सुना रहे है :
टूटे हुए दिलो को मिलाकर तो देखिये-
इंसा के फासलों को घटाकर तो देखिये-
इंसानियत के दर्द जगाकर तो देखिये-
नफरत की आग खुद से बुझा कर तो देखिये...
Posted on: Apr 22, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के हिस्से में हैंडपंप नहीं, कुंआ सूख गया, एक किलोमीटर दूर गड्ढे से पानी लेकर आते हैं...
ग्राम-कोहा, पंचायत-चौखंडी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी साथ में मुन्नालाल कुशवाहा है जो बता रहे है कि उनके गाँव कि बस्ती में 10 से 20 घर है जिसकी आबादी 300 लगभग है और इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 18 में एक भी हैण्डपम्प नहीं है| जिसके कारण इनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है और ये लोग एक किलोमीटर दूर गड्डे से पानी लाकर पीते है इसके लिए इन्होने कई बार अधिकारियो के पास शिकायत भी किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कलेक्टर@9425903973, ब्लाक C.E.O.@9425194808, विधायक@8120866999. अशोक@ 8878396727
Posted on: Apr 22, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER
कम हो रही है चिड़िया, गुम हो रही है गिलहरियां, अब दिखती नही है तितलियां...कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार साथी सुनील भाई की याद में राजेन्द्र राजेन्द्र की कविता विकास सुना रहे हैं – कम हो रही है चिड़िया, गुम हो रही है गिलहरिया-
अब दिखती नही है तितलिया, लुप्त हो रही है जाने कितनी, जीवन की प्रजातिया-
कम हो रहा है धरती के घड़े में जल, पौधो में रस, अन्न में स्वाद-
कम हो रही है फलों में मिठास, फूलो में खुशबु, शरीर में सेहत-
कम हो रहा है जमींन में उपजाऊ पन, हवा में आक्सीजन सबकुछ कम हो रहा है-
जो जरुरी है जीने के लिए मगर चुप रहो, विकास हो रहा है...
Posted on: Apr 21, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में वायु, जल प्रदूषण हो रहा, शिकायत करने पर अधिकारी नहीं सुनते है कृपया मदद करें...
ग्राम-बुड़ेसरा, पंचायत-कर्माटांड, प्रखंड-चन्द्रपुरा, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से JM रंगीला के साथ गाँव की महिलाएं बता रही हैं कि उनके गाँव में संथाल आदिवासियों के 450 मकान है जिसकी आबादी 8000 के आसपास है और यहाँ से रेल यार्ड कम्पनी करीब आधा किलोमीटर दूर है और यहाँ से ट्रांसपोर्टिंग का काम किया जाता है जिससे बहुत ज्यादा वायु एवं जल प्रदूषण हो रहा है इसके लिए इन्होने रेलवे प्रबंधन को आवेदन भी दिए अधिकारियों के पास शिकायत किये, जुलूस निकाले फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया इनको फोन करें बोकारो उपायुक्त@9470526005, मुख्य सचिव@9431100090. रंगीला@8002242808
Posted on: Apr 21, 2017. Tags: JM RANGEELA SONG VICTIMS REGISTER
क्रांति का कदम जिसमे है दम...क्रांतिकारी कविता-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से ज्योति वर्मा एक क्रांतिकारी कविता सुना रही है :
क्रांति का कदम जिसमे है दम-
अरे कभी नहीं रुक सकता-
जड़ से मिटा देंगे-
उग्रवादियों का सत्ता-
जड़ से मिटा देंगे-
लोहे की सलाके हो-
लोहे की बेडी हो-
कोई रोक नहीं सकता-
मजबूत हथेली को...

