आज के युवा औरों की सोच ढोने की बजाय अपनी सोच कैसे बनाएं इस पर काम करने की ज़रुरत है...
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार के साथ आज हैं रंजीत कुमार जो विवेकानन्द स्टडी सर्किल के माध्यम से लोगो में जन चेतना फैलाने का काम कर रहे हैं, वह बता रहे है कि आज युवा अपनी सोच की बजाय दूसरों की थोपी सोच को ढोने को विवश है जिसके कारण युवाओं में तरह-तरह कि विकृतियाँ आ रही है वह बाज़ार और दिखावे से प्रभावित है. वे समाज के बुद्धिजीवी लोगो से युवाओं को दिशा देने और उन्हें जोड़ने का अनुरोध कर रहे हैं ताकि युवाओ के सोच में परिवर्तन हो सके और आज समाज में फैले अराजकता, असहिष्णुता, साम्रदायिकता की भावना भरी है उसमें कैसे बदलाव लाया जाए इस पर मिलकर मिलकर विचार किया जाए. सुनील@9308571702
Posted on: Apr 27, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे उरांव समाज में बच्चों की शादी कम उम्र में कर दी जाती है, इसे बदलने में आपकी मदद चाहिए...
ग्राम-चनोड़ी, जिला-रोहतास (बिहार) से चितरंजन उरांव उनकी स्थानीय भोजपुरी भाषा में बाल विवाह की कुरीति के सबंध में बता रहे हैं कि उनके इलाके में आदिवासी उरांव समाज में आज भी अपने बच्चो की शादी कम उम्र में ही कर दी जाती है. उनका कहना है कि गरीबी और शिक्षित नही होने के कारण उरांव परिवार अक्सर जल्द ही बाल उम्र में बच्चों की शादी कर देते है, वे अपने समुदाय के लोगो को सीजीनेट के माध्यम से यह सन्देश दे रहे है कि अपने छोटे बच्चो की शादी न करे, हमारा समाज बहुत गरीब है अपने बच्चो का पालन पोषण अच्छे से करें और शिक्षा पर विशेष ध्यान दें जिससे समाज और आपके बच्चों का समुचित विकास हो सके-चितरंजन उरांव@8544180001.
Posted on: Apr 27, 2017. Tags: CHITRANJAN ORAON SONG VICTIMS REGISTER
मैं नेत्रहीन हूँ, मेरा राशन कार्ड नहीं बन रहा कृपया आप सभी अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं...
ग्राम-बब्बा,पोस्ट-पशिया, तहसील बगीचा जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से दीपक विश्वकर्मा बता रहे हैं कि वे नेत्रहीन हैं और पिछले कई दिनों से राशन कार्ड बनाएं जाने की मांग कर रहे हैं, पर राशन कार्ड नही बन रहा है इन्होने पंचायत में और अन्य जगह आवेदन किया है तो जवाब में कहा गया कि वे 18 साल से कम उम्र के हैं इसलिए नही बन सकता जबकि जो विकलांग हैं उनका राशन कार्ड बनाया जाता है, लेकिन सरपंच सचिव नही सुन रहे है, अत: सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन है कि इन नम्बरों में बात कर दबाव बनाए जिससे की राशनकार्ड बन सके और समस्या का समाधान हो सके-सरपंच@7748815900, फ़ूड इंस्पेक्टर@9754964588.दीपक विश्वकर्मा@ 9575138106
Posted on: Apr 27, 2017. Tags: DEEPAK VISHWAKARMA SONG VICTIMS REGISTER
बुरा लगे तो लगे हमारे ठेंगे से, कोई कुछ भी कहे...गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत बुरा लगे तो लगे हमारे ठेंगे से सुना रहे हैं:
बुरा लगे तो लगे, हमारे ठेंगे से – कोई कुछ भी कहे-
नहीं मौत के आगे कोई मंजिल है-
बचता है जो बचे हमारे ठेंगे से...
Posted on: Apr 27, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मैं अंधा हूँ अधिकारियों के चक्कर काटते-काटते थक गया हूँ कृपया मेरी पेंशन दिलाने में मदद करें...
ग्राम-गिर, पोस्ट-बिन्दूल, थाना-माढ़ा, जिला-सिंगरोली (मध्यप्रदेश) से अमोद सिंह गहरवार बता रहे हैं कि वे पूर्ण रूप से नेत्रहीन है पर उनको आज तक पेंशन नही दिया जा रहा है, जन प्रतिनिधि से लेकर शासन के अधिकारी कर्मचारी उनकी विनती नही सुन रहे है, इस समस्या के निराकरण हेतु सीएम हेल्प लाइन 181 पर भी शिकायत की गई थी तो जवाब आया कि पेंशन स्वीकृत हो गई है ( शिकायत क्रमांक-2134801) और कहा गया कि खाते में राशि जमा कर दी जाएगी लेकिन आज तक खाते में राशि नही आई है, कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन है कि मेरी मदद की जाए, कृपया आप अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें- अमोद सिंह शिकायत कर्ता@7610452488.

