Impact : एक साल से बंद वृद्धावस्था पेंशन मिलने लगा...

ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोटया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुमार प्रभावती सिंह सांडिल्य बता रही हैं, दसमेत आयाम पति रामनाथ जिनकी उम्र 65 वर्ष है, उन्हें 1 साल से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा था, उन्होंने इसके लिये कई बार आवेदन किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही थीऔर वे बहुत परेशान थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को 27 अप्रैल 2020 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर: दसमेत आयाम@6268075228. रिपोर्टर: प्रभावती@9575552346. (165755)

Posted on: May 02, 2020. Tags: CG IMPACT STORY OLD AGE PENSION PRABHAWATI SANDILYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कुआं खोदाई में काम किये थे, एक साल हो गया, पूरा पैसा नहीं मिला...

ग्राम-धोंधा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद सिंह बता रहे हैं कि उनके गाँव में अमरसाय पिता रामसुंदर के नाम से कुआं निर्माण के लिये आया था, उसमे 10 लोगो ने कुआं खोदने का काम किया था, काम के बाद वे जब अपना मजदूरी लेने गये तब उन्हें मटेरियल का पैसा आने के बाद देने के लिये बोले, उसके बाद कई बार काम के पैसे के लिये बोल चुके हैं लेकिन आज कल बोलकर बात को टाल दे रहे थे, उसके बाद जानकारी मिली की पैसा आ गया है, जब बैंक जाकर चेक कराये तो उसमे काम का पूरा पैसा नहीं आया था, उनका काम के उपस्थिती के हिसाब से मजदूरी नहीं मिला है, आज एक साल हो चुके हैं, लेकिन उनका पूरा पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें: संपर्क नंबर@9669117863, 8766756204. पूर्व सरपंच / मंजू नेटी@7089303090, रोजगार सचिव@9669607575.

Posted on: Apr 29, 2020. Tags: CG PROBLEM RAMPRASAD SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गणपति राजा मोर गाँव मा आजा तै...गीत-

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद्र सिंह एक गीत सुना रहे हैं:
गणपति राजा मोर गाँव मा आजा तै-
अब सुखी हा छागे रे-
बड दिन मा तै आगे रे-
गणपति राजा मोर गाँव मा आजा तै-
अब सुखी हा छागे रे-
बड दिन मा तै आगे रे...

Posted on: Apr 28, 2020. Tags: CG RAMCHANDRA SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

1 साल से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती है...मदद की अपील-

ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुमार प्रभावती सिंह सांडिल्या बता रही हैं, दसमेत आयाम पति रामनाथ जिनकी उम्र 65 वर्ष है, उन्हें 1 साल से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने इसके लिये कई बार आवेदन किया है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है, कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करें: सरपंच@6268191613, SDM@9165493212. संपर्क नंबर / दसमेत आयाम@6268075228. रिपोर्टर / प्रभावती@9575552346. (165755)

Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CG OLD AGE PESION PRABHAWATI SANDILYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : पानी की समस्या थी, समस्या का निराकरण हो गया है...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या थी, उस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था और अब उनके गाँव में बोर खुदाई हो गया है और हैण्डपंप लगने वाला है, पानी की समस्या का निराकरण हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं : कैलाश पोया@ 7723072470.

Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »