हमारे गाँव में सड़क की समस्या है अधिकारी नहीं सुनते कृपया उन्हें फोन कर दबाव बनाकर मदद करें...
ग्राम-सिंघोरा, पोस्ट-पोड़ी, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में सुखसागर सिंह पावले सीजीनेट यात्रा की टीम के साथ पहुचे है और गाँव के लोगों से बात कर रहे हैं जो बता रहे हैं हैं कि उनके गाँव में सड़क की समस्या है जिसके कारण यहाँ के निवासियों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ,बांध पार कर जाना पड़ता है |इस समस्या के समाधान के लिए कई बार आवेदन दिए गये लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है अत: सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन है कि कलेक्टर@9425168667, विधायक@9425818329, सीईओ@9753725845, ग्राम पंचायत सचिव@9981450537 को फोन कर समस्या के समाधान में अपना सहयोग दे.
Posted on: Apr 04, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
दिव्यांगों के लिए सरकार की अनेक योजनाएं हैं पर इस बालिका के लिए कोई सुविधा नहीं पहुँची है...
ग्राम-रक्षा, पोस्ट-फुनगा, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) में सुखसागर सिंह पावले ग्रामीणों से चर्चा कर रहे है जहाँ पर एक बच्ची है जो दिव्यांग है उसे बचपन से आँखों से दिखाई नही देता है, जिसको अभी तक सरकार की और से कोई सुविधा नही मिली है जबकि दिव्यांग बच्चो के लिए कई तरह की योजनाऐं चलाई जा रही है लेकिन वास्तव में लोगो को योजना का लाभ नही मिल पा रहा है, तो उनका अनुरोध है कि आप कृपया ग्रामीण बालिका प्रेमवती सिंह की मदद करने के लिए आप इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए-
जिला कलेक्टर अनुपपूर@9425168667, विधायक@9425473007, जैतहरी सीईओं@9753725845. पावले@9111070571
Posted on: Apr 01, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
हम विधवाओं को पेंशन नहीं मिल रही, अधिकारी मदद नहीं करते, कृपया उनको फोन कर दबाव डालें...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ चल रहे सुखसागर सिंह पावले ग्राम-रक्सा, पोस्ट-छुन्गा, ब्लॉक-जैतहरी, जिला-अनुपपूर, (मध्यप्रदेश) में ग्रामीण महिलाओं चनिया बाई और ओमबती से चर्चा कर रहे हैं जो बता रही हैं कि वे विधवा हैं पर पेंशन नही मिल रही है, जिससे उनको जीवन यापन में परेशानी हो रही है जबकि सरकार के द्वारा योजना चलाई जा रही है, लेकिन कई ग्रामीणों को इसका लाभ नही मिल रहा है, वे अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया इन गरीब महिलाओं की मदद करने के लिए आप इन नम्बरों पर भी फ़ोन कर सकते है- सरपंच@9644712901, सचिव@7773039583,जैतहरी ब्लॉक C.E.O.@9753725845. सुखसागर सिंह पावले@9111070571
Posted on: Mar 31, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
घर बनाने के लिए सरकारी मदद की पहली राशि मिली पर हमारे पास घर बनाने के लिए ज़मीन नहीं...
ग्राम-खाडा, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सुखसागर सिंह पावले को बीना नामदेव अपनी समस्या बता रही है कि आवास योजना के तहत उन्हें आवास राशि की प्रथम किश्त मिल चुकी है लेकिन उनके पास घर बनाने की जगह नही है, वो सरकार से मांग कर रही है कि उनको घर बनाने की जगह दी जाये क्यूंकि उनके पास जगह नही है वो फ़िलहाल सामुदायिक भवन में रह रही है, ग्राम पंचायत सचिव से बात की तो वो कहते है जो राशि मिली है वो वापस कर दो नही तो बाद में भरने पड़ेंगे, कृपया घर बनाने की जमींन उपलब्ध कराने में मदद करे- जिला पंचायत सीईओं@9753725845, ग्राम पंचायत सचिव@9926893216, सरपंच@9617895324. पावले@9111070571
Posted on: Mar 30, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
गाँव के एक भाग में ३ माह से बिजली नहीं बिल आ रहा, जहां बिजली है वहां तार पेड़ पर लटका है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ चलते हुए सुखसागर सिंह पावले आज ग्राम-बिजौडी ,पोस्ट-पसला, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुंचे हैं अभी उनके साथ गणेश प्रसाद कोल और मुनिदास केवटी हैं जो बता रहे है कि वार्ड क्रमांक में 9 बिजली लगा दी गई लेकिन खम्बा झुका हुआ है और आम के पेड़ को टच हो रहा है जिससे भारी दुर्घटना हो सकती है तो इनका कहना है बिजली बंद करवा के खम्बे को अच्छे से खड़ा कर दे लेकिन लाइनमेन बोलता है की आज हो जायेगा कल हो जायेगा और ध्यान नहीं देते है और गाँव के एक भाग में ३ माह से बिजली नहीं पर बिल आ रहा इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, बिजली विभाग@9425185263, 9425182576. पावले@9479003196




