वनांचल स्वर : वनों से प्राप्त चीजों के उपयोग के सांथ साथ हम ग्रामीण वन का संरक्षण भी करते हैं...
ग्राम-जामकुटनी, पंचायत-बेलगाल, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सोदू दुग्गा सीजीनेट के अमर मरावी को बता रहे हैं कि हमारा गाँव वनों से घिरा है, वनों से जड़ी बूटी, दवाइयां, तेंदू पत्ता, चार, खाने के लिए 50 से भी ज़्यादा प्रकार की सब्जी आदि चीजें प्राप्त करते हैं, साथ ही घर बनाने के लिए बांस, लकड़ी भी प्राप्त करते हैं, कई बार गांव के लोग बाजार नही जा पाते तब वे वनों से प्राप्त चीजों का ही खाने में सब्जी के लिए उपयोग करते हैं, गाँव में लोग वन का उपयोग ही नही करते बल्कि उसका संरक्षण भी करते है, इसके लिए वनों को उपयोग करने के लिए स्थानीय संगठन द्वारा लोगों के लिए एक दायरा तय रहता है और उसी क्षेत्र में लोगो को काम करना होता है |
Posted on: Sep 06, 2018. Tags: AMAR MARAVI CHHATTISGARH KANKER SODYU DUGGA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
ऐदे हाय रे मया मा झन भूलो भाई...सरगुजिया कर्मा गीत-
ग्राम-बरपटिया, पोस्ट, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक सरगुजिया कर्मा गीत सुना रहे हैं :
ऐदे हाय रे मया मा झन भूलो भाई-
अरे घोड़ी के फांदा गला ल फसाई रे मया मा झन भूलो भाई-
भाई बहिनी बैर होगे दुश्मन मितान गा-
एक बोतल दारू पीके परगए उतान रे मया मा झन भूलो भाई...
Posted on: Sep 06, 2018. Tags: CHHATTISGARH DHANSAI MARAVI KARMA SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER
एक तीर एक कमान, पूरे आदिवासी एक समान...आदिवासी गीत-
ग्राम पंचायत-बरपाटिया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक आदिवासी गीत सुना रहे है :
एक तीर एक कमान, पूरे आदिवासी एक समान-
एक तीर एक कमान, पूरे आदिवासी एक समान-
पूरे आदिवासी एक समान, पूरे आदिवासी एक समान-
सबको शिक्षा सबको ज्ञान मिलना चाहिए, चाहे लईका हो सयान-
एक तीर एक कमान, पूरे आदिवासी एक समान...
Posted on: Sep 06, 2018. Tags: CHHATTISGARH DHANSAI MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारे हैण्डपम्प से पीला पानी निकल रहा, पीने योग्य नहीं है, पर वही पानी पी रहे हैं, कृपया मदद करें...
चिड्डीपारा, ग्राम-भेडागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ज्ञानसिंह मरावी बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में हैण्डपम्प से खराब पानी निकल रहा हैं, जो पीने योग्य नही है, करीब 5 महीने से ये समस्या बनी हुई है, गांव में 10 घर है जो इस समस्या से जूझ रहे हैं, इससे पूर्व समस्या होने पर उन्होंने आवेदन किया था, जिस पर सुधार हो गया था, लेकिन अभी पुनः पाईप में जंग पड़ गया है, जिससे पीला पानी निकल रहा है, पानी की समस्या हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : सरपंच@7898959990, सचिव@7898056037, PHE@9893883154.मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: CHHATTISGARH GYAN SINGH MARAVI HANDPUMP KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER WATER
वनांचल स्वर : यहां महिला-पुरुष एक साथ मिलकर खेती का सब काम करते हैं, हल भी चलाते हैं...
ग्राम-मेकावाही, पंचायत-शंकरनगर, प्रखंड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अमर मरावी के साथ में आज गाँव की महिलाएं शांति, रमीता, प्रियंका और तुलसी बोगा हैं जो बता रहे हैं कि इस क्षेत्र में पुरुषों के साथ महिलाएं भी नागर फांदते हैं या हल चलाने का काम करती हैं, वे रोपा के समय में चिक्खल (जमीन रोपा लगाने योग्य जमीन बनाने) का काम भी करती हैं, सभी रोपा गाड़ने का काम भी करते हैं. घर में पुरुष होने के बाद भी महिलाएं जुताई करती हैं, वे प्रातः काल उठकर सभी तरह के काम झाड़ू लगाना, पानी भरना, खाना बनाना, उसके बाद हल चलाने और रोपा लगाने अपने-अपने खेतों में जाते हैं, ये सब, सभी महिला-पुरुष मिल जुलकर काम करते हैं |

