मेरे परिवार के राशन कार्ड के लिए 3 बार आवेदन किया, कोई सुनवाई नही हो रही, बहुत मुश्किल है...
ग्राम-नगडबरा, पंचायत-माठपुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तिहारू बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड नही बन पा रहा है जिससे उनको जीवन यापन करने में बहुत दिक्कत हो रही है. सचिव, सरपंच के पास 3 बार आवेदन करते हो चुका है, अपना नाम अपने पिता के राशनकार्ड से भी कटा लिया है, वे जीवन यापन के लिए मजदूरी करते हैं, तीन लोगों का परिवार है| कई बार आवेदन के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है|इसलिए सांथी सीजीनेट के सभी साथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे उनका राशन कार्ड बन सके | सरपंच@7898628506, सचिव@8349359323. तिहारू@7389566602.
Posted on: Mar 02, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
मैं 6 साल से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहा हूँ लेकिन अभी तक नही बना है, कृपया मदद करें...
नागाडबरा, पंचायत-माटपुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छतीसगढ़) से बिहारी बता रहे हैं कि मेरा राशन कार्ड नही बन पा रहा है| आवेदन करते करते 5 से 6 साल हो चुके हैं, अपना नाम अपने पिता के राशन कार्ड से अलग करा लिया है | वे जीवन यापन के लिए मजदूरी करते हैं| इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम सुराज, सरपंच, सचिव के पास कई बार आवेदन किया| लेकिन अभी भी राशन कार्ड नही बन पाया है इसलिए वे परेशान होकर सीजीनेट सुनने वाले सभी सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर बात कर निवेदन करें| जिससे उनका राशन कार्ड बन सके और उनका जीवन थोड़ा सरल सके | सरपंच@7898628506, सचिव@8349359323. बिहारी@7089463728.
Posted on: Feb 27, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
झुमकी रहे बारी का भाजी हो...बैगा गीत
ग्राम-नागाडोबरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रतिराम बैगा एक गीत सुना रहे हैं :
झुमकी रहे बारी का भाजी हो-
राम करेले झुमकी रहे-
कोन भौजी भात रांधे कौन भौजी भात-
छोट भौजी दार रांधे बड़े भौजी भात-
कौन भौजी रांधे बारी के भाजी हो...
Posted on: Feb 24, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
आज तक हमारे आदिवासी गाँव में पक्की सड़क का निर्माण नही हुआ, बरसात में तकलीफ होती है...
ग्राम-छिरहा, वनांचल क्षेत्र, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से इतवारी सिंह बता रहे हैं 15 साल हो चुके है अभी तक हमारे गाँव में पक्की सड़क निर्मित नही हुआ है| कच्ची सड़क होने के कारण बारिश के समय रास्ते में कीचड़ हो जाता है| स्थानीय निवासियों को चलने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है वाहनों से आने जाने में दिक्कत होती है | इसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव के पास आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नही हो पा रही है इसलिए सांथी सीजीनेट के सभी सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरो पर बात कर निवेदन करें, जिससे गाँव में रोड़ का निर्माण हो सके | सरपंच@8435907642, सचिव@7389601456. मिथलेश@8964973228
Posted on: Feb 23, 2018. Tags: MITHILESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : लहसुन के रस से मलेरिया का घरेलू उपचार
मलेरिया बुखार जिसको होता है उसको सबसे पहले तेज ठण्ड लगकर बुखार आता है, दूसरा जुलाब होना, ज्यादा समय तक सिर दर्द होना, शरीर में दर्द का होना, भूख न लगना, शरीर में कमजोरी होना, मन का घबराना, तेज सांस चलना और सांस लेने में तकलीफ होना| अगर रोगी को रोज एक ही समय पर मलेरिया बुखार आ रहा हो तो लहसुन के रस को बुखार आने से पहले रोगी के नाख़ून पर लगा दे और उसके साथ ही एक चम्मच लहसुन के रस को एक चम्मच तिल के तेल में मिलाकर जब तक बुखार न आये तब तक एक-एक घंटे के गेप में उसे रोगी को छुहाते रहे| उसे चार दिन लगतार करते रहने से मलेरिया बुखार ठीक हो जाता है .राकेश मानिकपुरी@8349349504 .





