पीड़ितो का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम के डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित हुए है-
ग्राम पंचायत-मल्लाराम,ब्लॉक-पिनपका,जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम (तेलंगाना) से कुजाम लालू बता रहे है,कि 2005 सलवा जुडूम के डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित हुए है,तेलंगाना सरकार कि और से दो एकड़ जमीन मिला है पर उस जमीन का पट्टा बनने को तेलंगाना सरकार मना कर रही है| इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है|संपर्क नंबर@9340743796.
Posted on: Jul 13, 2022. Tags: DISPLACED VICTIM GONDIVICTIMS IDP KOTHAGUDEM PINAPAKA BHADRADRI REGISTER TG
मेरे अनुसार से दूर-दराज के क्षेत्रोँ में सरकारी योजनायें सत प्रतिशत पहुचाना चाहिए...
ग्राम पंचायत-जामगांव के आश्रित गाँव डोंगरीपारा जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुरेन्द्र कुमार बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण पर अपनी विचार बता रहें हैं की जो नक्सलवाद संगठन को बढ़ावा दे रहें हैं यह जो देश के पढ़े-लिखे शिक्षित बेरोजगार युवा-युवती हैं सुदूर इलाकें के लोग जिनको अधिकतर सूचनाएं से वंचित रहते हैं और सरकार भी इन चीजों को मुहैया कराने में असमर्थ रहते हैं, इसलिए युवा पीढ़ी दिन बा दिन इस नक्सलवाद आन्दोलन को और भी बढ़ावा दे रहें है इसलिए मेरा अनुसार से सरकार को अधिक से अधिक रोजगार सूचनाओं को आदान-प्रदान करना चाहिए ताकि इस नक्सलवाद आन्दोलन से कम से कम जुड़ सके जो की यह नक्सलवाद आन्दोलन विलुप्त के कगार पे आ सके:RK
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: PEACE SURVEY HINDI SONG VICTIMS REGISTER
सीसी रोड नही होने से आने जाने होती है परेशानी...कृपया मदद करें
ओझा पारा, ग्राम पंचायत-लक्खापुरी, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से इन्द्रा, माला बाई, गणेश्वरी कोर्राम, बता रहे हैं, कि उनके गाँव में इन्द्रा के घर से माला बाई के घर तक सीसी रोड कि बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में उन्हें आने-जाने में बहुत तकलीफ होता है| कई बार उन्होंने सरपंच सचिव को आवेदन दिए हैं,लेकिन आज तक प्रभाव नही हुआ | ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात करके इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@7828077644, CEO@7247497636.
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: CG INDRA MALA KONDAGANV PROBLEM ROAD
2009 में सर्वे किये 2011 में पट्टा मिला फिर सरकार ने वापस ले ली, कृपया मदद करें-
ग्राम-कोसमागुडेम, पंचायत-मंगापेट, जिला-मुलुगु (तेलंगाना) से बता रहे हैं छत्तीसगढ़ से आकर जमीन बना कर के रहते हैं, सरकार से 4 एकड़ 25 डिसमिल जमीन का पट्टा मिला था 2009 में सर्वे किये 2011 में पट्टा मिला तिन चार महीनें के अंदर वापस ले लिया| पट्टा वापस मांगने की कोशिश लिए लेकिन उन्हें पट्टा नहीं मिल| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9392993496, ATD अधिकारी बसंत जी@8958905070.
Posted on: Jul 09, 2022. Tags: BULTOO ETOORNAGARAM LAIND MULUGU PROBLEM RADIO TG VALASA
किसान विरोधी बिल को ख़तम करने की मांग को लेकर बता रहे हैं,
भागीरथी वर्मा रायपुर (छ्त्तीसगढ़) से किसान कृषि बिल का विरोध करने बिल को ख़तम करने की मांग को लेकर हरयाडा पंजाब के किसान दिल्ली आ रहे है| और सरकार उन किसानो को रोकने के जो पुलिस की सेना को तैयार किया हुए है| ऐसे
सरकार की हम किसान कड़ी निंदा करते है|क्या मजदूर किसान किसी को इसीलिए चुनती है की सत्ता में काबिज़ होने के बाद (हिटलर) बन जाये किसान विरोधी जैसी कानून बनाये हम शासन से मांग करते है की जिस तरह आप चुनाव में किसान मजदूरो के बीच जाते है और वो बड़े सम्मान के साथ आपकी बातों को ध्यान से सुनती है तो आप सभी किसानो की बाते क्यों नही सुनना चाहते आपको सुनना पड़ेगा किसानो को दिल्ली आने देना होगा आप किसी को ऐसे नही रोक सकते अगर रोकना ही है तो किसान विरोधी कानून बनाने से रोकिये अगर ऐसा आप नही करते तो जिस प्रकार चगेज्खान का अंत हुआ वैसे ही अक भी एक दिन ज़रूर अंत होगा| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9039142049.
