स्वास्थ्य स्वर : स्वप्न दोष का घरेलू उपचार...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल स्वप्न दोष का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बरियारी की जड़ को मोती भस्म या मुंगा भस्म के साथ चाटने से स्वपन दोष में आराम मिल सकता है, दूसरा कमल के जड़ को पीसकर प्रतिदिन सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर पूरी जानकारी लेने के बाद नुस्खा प्रयोग करें : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : नीद न आने की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल नींद न आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, रात में पैर को गुनगुने पानी में डुबो कर रखें कुछ समय तक उसके बाद कपड़े से साफ कर सरसों के तेल से मालिस करें, इससे नीद न आने की समस्या में राहत मिल सकता है, दूसरा भांगड़े के रस को शक्कर के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : समय से पूर्व बालो के झड़ने व सफ़ेद होने के घरेलू उपचार...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल समय से पूर्व बालों के सफ़ेद होने व झड़ने के घरेलू उपचार बता रहे हैं, भांगड़े का रस, प्याज़ का रस और मैथी के चूर्ण को सामान्य मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें, उसके बाद 20 से 25 दिनों तक उस पेस्ट को बालों के जड़ो में लगाने से बालो से संबंधित समस्या ठीक हो सकती है, अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Feb 22, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मानसिक तनाव कम करने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रनई, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मानसिक तनाव कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, बहेरा का चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और एक-एक चम्मच दिन में तीन बार सेवन करें इससे लाभ हो सकता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Feb 18, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेशाब रुक रुक कर आने की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनाई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदानाथ पटेल पेशाब रुकने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, खटनी वृक्ष की छाल के रस को शराब के साथ मिलाकर सेवन करने से मूत्र खुलकर आता है, दिन में दो बार उपयोग कर सकते हैं, हृदय रोगों में भी ये लाभकारी है, नुस्खा उपयोग करने से पूर्व दिये नंबर पर बात कर पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9826040015.
