हमारे बैगा पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं है दूर से नदी नाले का गंदा पानी पीते हैं कृपया मदद करें...

चिलाछापर, पंचायत-बाटीपथरा, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुरेश बैगा बता रहे है कि उनके पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं है और वे लोग नदी नाले का गन्दा पानी पी रहे है| जब भी उनके पारा में हैण्डपम्प खुदवाने का आता है तो सरपंच उनके मोहल्ले में ही लगा लेते है और उनके पारा में लगाने नहीं देते है और आज तक उनके पारा में हैण्डपम्प नहीं लगा है| हैण्डपम्प लगवाने के लिए सरपंच सचिव के पास कई बार आवेदन दे चुके है लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनके पारा में हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: सहायक सचिव@7024607510, सरपंच@8349374163. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR BAIGA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के बैगा पारा का हैण्डपम्प तीन महीने से ख़राब है, उसके कारण झिरिया का पानी पीते हैं...

ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माट्पुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से दसेरी बाई बता रही है कि उनके गाँव के बैगा पारा में एक हैण्डपम्प है और वो तीन महीने से ख़राब है उसके कारण उनको पानी की बहुत समस्या होती है वे लोग झिरिया का गन्दा पानी पीते है| हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत किये थे तो सरपंच उनको गुमराह करने के लिए बोलते है हैण्डपम्प को सुधरवा देंगे लेकिन अभी तक नहीं बना है तीन महीने हो गए है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद के लिए निवेदन कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में हमारी मदद करें: सरपंच@9898628506, P.H.E.@9893883154.मिथिलेश मानिकपुरी@8964973228

Posted on: Feb 24, 2018. Tags: DASERI BAI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे बैगा गाँव में हैण्डपम्प नही है, हम लोग दूर पहाड़ी के नीचे से खुद गड्ढा खोदकर पानी लाते हैं...

बांसाटोला, पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमरलाल बैगा बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की समस्या है, वो 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं | गाँव के लोग स्वयं ही पानी के लिए गड्ढा खोदकर पानी की व्यवस्था करते है | लेकिन गर्मी के दिनो में बहुत समस्या होती है और बरसात के दिनों में पानी गंदा हो जाता है उसे पीने से बीमारियाँ होती है उन्होंने कई जगहों पर आवेदन दिया, कोई ध्यान नहीं देते है इसलिए सांथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर निवेदन करे जिससे उनके गाँव में पीने की पानी की सुविधा हो सके: कलेक्टर@9424136900, PHE@9893883154, सचिव@9406066611. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Feb 22, 2018. Tags: AMARLAL BAIGA SONG VICTIMS REGISTER

देख तो संगी हमर गाँव मा...एकता परिषद संगठन का सामूहिक गीत

ग्राम-कुतरेल, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से सुरजो बाई एकता परिषद् संगठन का सामूहिक गीत सुना रही हैं:
देख तो संगी हमर गाँव मा-
एकता संगठन लहर गे-
पुन्नी के चंदा अंजोर मा – भारत के भुइयां काहर गे-
देख तो संगी हमर गाँव मा-
एकता संगठन लहर गे...

Posted on: Feb 21, 2018. Tags: SONG SURJO BAI VICTIMS REGISTER

5 साल से हम बैगा आदिवासी वनाधिकार पट्टा के लिए आवेदन कर रहे लेकिन अभी तक नहीं मिला...

ठेंगाटोला, पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से सुखलाल और धन सिंह बैगा बता रहे है कि पांच साल से वनाधिकार पट्टा के लिए आवेदन किये हैं लेकिन आज तक पट्टा नही मिला है जबकि सरपंच सचिव और वनाधिकारियों के द्वारा पट्टे का फार्म भराए गये थे, 30-35 साल से भूमि कब्जा नाम में है पर अब तक उसकी नपाई नही हुआ है इसके आवेदन सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हुआ तो ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन नम्बरों पर अधिक से अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: D.F.O.@7587013300, सचिव@9406066611. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Feb 21, 2018. Tags: SONG SUKHLAL DHAN SINGH BAIGA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »