जयति जय जय माँ सरस्वती जयति वीणा धारणी...भजन गीत -
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में एक भजन गीत सुना रहे है:
जयति जय जय माँ सरस्वती जयति वीणा धारणी-
जयति पदमासन हे माता-
जयति शुभवरदायणि-
जगत का कल्याण कर माँ-
तु ही जग की जननी-
जयति जय जय माँ सरस्वति जयति वीणा धारणी...
आ आ आ आ आ आ
Posted on: Jan 23, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के स्कूल में बाउन्ड्री वाल नहीं है, सामने गड्ढा है वहां पर बच्चो के गिरने का डर है...
ग्राम-कोड़ाखुर्री, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर उत्तर बस्तर,(छ.ग.) से सदस्य कुमार तुलावी, राजेश कुमार, लोमस कुमार बता रहे हैं कि उनके गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नही बना है सामने गड्ढा है बच्चों को गिरने का डर है स्कूल के अन्दर मवेशी आते हैं जिससे स्कूल की स्थिति बेहाल होती जा रही है इसके लिए उन्होंने कई बार पंचायत,और ब्लाक में आवेदन भी दिए हैं पर आज तक कोई सुनवाई नही हो पा रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके बाउन्ड्रीवाल बनवाने में मदद करें: सरपंच@9479166234, C.E.O@7587054500. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7646979826.
Posted on: Jan 23, 2018. Tags: SADAYS KUMAR RAJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में रोड की बहुत समस्या है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
From Kodapuri village, Panchayat – Bareli , Block – Durgkondal , district – Kanker, Chhattisgarh Dholuram Mandavi is telling about problem concerning a road connecting the main road .No action has been taken to solve this problem for three years and now they request the CGNet Swara listeners to call Sarpanch@9479166234, C.E.O@7587054500 and talk to the concerned officials about the matter to help the villagers. For further information call Dholuram Mandavi@7646979826
Posted on: Jan 23, 2018. Tags: LOMAS KUMAR UIKEY SUKLURAM UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
बोलकार बना हो, अप्पन गांव के बात दूर फैलाव हो...सीजीनेट गीत -
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार सीजीनेट के सम्बन्ध में एक गीत सुना रहे है:
बोलकार बना हो-
अप्पन गांव के बात दूर फैलाव हो-
गीत संगीत रीति रिवाज-
परंपरा के बताव हो-
अप्पन गांव के बात दूर फैलाव हो-
सीज नेट जन पत्रकारिता-
सूचना क्रांति के जान हो-
आपन दुख सुख के सबके बताव हो-
Posted on: Jan 21, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में शौचालय आधा- अधूरा बना है, उसके कारण खुले में शौच करने जाना पड़ता है...
ग्राम-हिल्चुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामकुमार उइकाबोल रहे है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार घर-घर शौचालय देने का प्रावधान है लेकिन उनके गाँव में ऐसी स्थिति है कि सरपंच के द्वारा शौचालय बनाकर आधा अधूरे छोड़ दिए है है उसके कारण गाँव के लोगो को खुले में शौच करने जाना पड़ता है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: सचिव@7770731358, रोजगार सहायक @7587477416, दुर्गकोंदल C.E.O.@7587054500, संपर्क@9406208904.




