राम नहीं बस रोटी दो...कविता

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार ओमकार रघुवंशी की एक रचना सुना रहे है :
राम नहीं बस रोटी दो-
रोटी और लंगोटी दो-
श्रीराम की ओट चाहिये-
तुम्हें दलाली-नोट चाहिये-
जैसे भी हो वोट चाहिये-
नाक कटे या छोटी हो-
लुट खसोट आराम चाहिये-
शानो शौकत नाम चाहिये-
चोरी बस,नाकाम चाहिये-
जग में चाहे खोटी हो...

Posted on: Feb 05, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

दिव्यान्गों की मांग पर सरकार ने 3 माह का समय माँगा, मांग न मानने पर फिर हड़ताल करेंगे...

ग्राम, पोस्ट-उलही खुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता बता रहे हैं दिसंबर माह से भोपाल में दिव्यांगो द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था जिसमे पहले शांतिपूर्ण आंदोलन हुआ लेकिन जब सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं हुई तब एक दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल, कैंडिल मार्च और सद्बुद्धि यज्ञ किया गया पर उसके बाद मुख्यमंत्री को विज्ञापन सौपने गए तब गिरफ्तारी करा दी गई. अंततः ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा उनकी सुनवाई की गई जिसमे 3 महीने का समय माँगा गया है लेकिन यदि उनकी मांगे पूरी नही होती है तो मजबूरन उन्हें पुन: आंदोलन शुरू करना होगा | रमेश कुमार गुप्ता@9770835941.

Posted on: Feb 04, 2018. Tags: RAMESH KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : Our village pond getting cleaned after report on CGnet, many thanks...

ग्राम-टिकरा पारा, पंचायत-रानीडोंगरी, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अशोक देवांगन बता रहे है कि उनके गाँव के तालाब का पानी बहुत खराब था उसको मवेशी भी नहीं पी पाते थे बीमारी फ़ैल रही थी उसको साफ करवाने के लिए कई बार पंचायत में शिकायत किये थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये रिकॉर्ड करने के 2 हफ्ते बाद ही तालाब को साफ करवाने का काम चालू हो गया है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. अशोक कुमार देवांगन@9009427862.

Posted on: Feb 04, 2018. Tags: ASHOK KUMAR DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

माधव गति तुम्हार नही जानी...भजन

जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से छमरुलाल एक भजन गीत सुना रहे हैं :
माधव गति तुम्हार नही जानी – सतयुग में हरिश्चंद्र भए राजा सत्य में सत्य बखानी – चाहे बसे हैं काशी डोमघर भरत नीच घर पानी – त्रेता में रावन भए राजा सोने के लंका बखानी – एक लाख पूत सवा लाख नाती औ लकड़ी कोऊ नही लानी – द्वापर में दुर्योधन राजा चक्र चले आसमानी – उड़ उड़ मर गए कुरुक्षेत्र में रह गए नाम निशानी...

Posted on: Feb 03, 2018. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

भारत का झंडा सुहाना लगता है...गीत-

ग्राम-राजापुर,जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
भारत का झंडा सुहाना लगता है-
हिन्द का बच्चा दीवाना लगता है-
इ नदी यमुना नदी गंगा नदी चम्बल-
रात दिन बहती रहे करती रहे कल कल-
नदियों का संगम सुहाना लगता है-
हिन्द का बच्चा दीवाना लगता है-
भारत का झंडा सुहाना लगता है...

Posted on: Feb 01, 2018. Tags: MANOJ KUMAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »