वनांचल स्वर : गैस, अपच का घरेलू उपचार-
रेजबी दवा खाना, पुरानी बस्ती रानीरोड जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमीन अपच, गैस जैसी सामान्य समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि जिन व्यक्तियों को इस प्रकार की समस्या हो रही है, अजवाईन 100 ग्राम लेकर उसे अच्छे से धो लें और सुखाकर रख लें, और 10 ग्राम काला सेंधा नमक मिलाकर एक बर्तन में रख ले उसके बाद उसे नीबू के रस में डूबाकर उसके ऊपर कपड़ा लाकर सुखा दें, सूखने के बाद उसे कांच के बर्तन या बरनी में रख लें और भोजन के बाद आधी-आधी चम्मच खाएं इससे गैस, अपच जैसी समस्या में आराम मिल सकता है : संपर्क नंबर@9131235332.
Posted on: Jul 29, 2018. Tags: DR AMIN HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : बाल की समस्याओं का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश ) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय बाल संबंधी समस्याओं का घरेलू उपचार बता रहे हैं, शिकाकाई एक वृक्ष है जिसमे फल्लिया लगती है, उसकी फल्लियां 100 ग्राम लेकर 400 ग्राम पानी में तब तक उबालें जब तक कि आधा न हो जाए उसके बाद पानी को ठण्डा कर उस पानी से बाल को धोना चाहिए, ऐसा करने से बाल में होने वाले जुए, रुसी साफ़ हो सकती है और बालो की वृद्धि हो सकती है, इस तरह से आप अपने बालो को केमिकल युक्त दवा के प्रयोग किये बिना उपचार कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं :वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jul 27, 2018. Tags: RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : चेहरे में होने वाले कील मुंहासे का घरेलू उपचार-
संजीवनी आयुर्वेदिक औषधि केंद्र भोपाल (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय लड़के-लड़कियों के चहेरे पर होने वाले कील मुंहासे का एक घरेलू उपचार बता रहे है, इस परेशानी के बाद युवा बहुत सी दवाओं का उपयोग करते हैं जिससे त्वचा भी खराब होती है और खूब सारे पैसे भी. उनका सुझाव है कि सेमल के पेड़ के तने के कांटे को पीसकर गाय के कच्चे दूध के सांथ मिलकर चंदन जैसा लेप करना है, इसे 20-25 मिनट तक लगा कर रखना है, इसके बाद पानी से धोना है, इससे चेहरे में होने वाली किसी भी प्रकार के कील-मुंहासे ठीक हो सकते है, इससे कोई दुष्परिणाम भी नहीं होते। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं |संपर्क नंबर@9424759941.
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: HEALTH RAGHWENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
बिना मजबूत ग्रामसभा के आदिवासी लोग अपने जल जंगल जमीन को बचा पाएंगे यह संभव नही है...
चैनपुर जिला गुमला झारखंड से मंदरा भेंगरा बता रहे हैं की ग्राम सभा में जाने से क्या-क्या हो सकता है : ग्राम सभा में आने से गाँव के लोग को बहुत सारे लाभ हो सकते हैं, 1- लोग अपने अधिकारो को जान और ले पाएंगे, 2- यदि लोग नियमित रूप से ग्रामसभा में आ रहे हैं तो ग्राम सभा मजबूत होगा और लोग स्वयं अपने गांव के विकास के लिए योजना तैयार कर पाएंगे और पहल भी कर पाएंगे, 3- ग्राम सभा मजबूत हो जाएगा तो अपने विकास राशि को अपने ग्राम कोश में ले पाएंगे, और उसका समुचित उपयोग कर पाएंगे, 4- सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो पर उचित रूप से निगरानी रख पाएंगे, 5- लोग अपने जल जंगल जमीन को बचा पाएंगे जो बिना मजबूत ग्राम सभा के संभव नही है |
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: MANDRA BHENGRA SONG VICTIMS REGISTER
डोंढरी से निकले ला सुगा डारी में बईसला रे...सादरी भाषा में सुगा गीत-
ग्राम-डीपा बुकमा, पंचायत-रामपुर, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से बसंती कुजूर सादरी भाषा में एक सुगा गीत सुना रही हैं :
डोंढरी से निकले ला सुगा डारी में बईसला रे-
सिउड़ो से रईलो सुगा हमरा देश रे-
ये उडो से रईलो, सुगा हमरा राईजी रे-
हमरा राईजी सुगा बरपा के पिपरी पाके-
हे उडो से रईलो सुगा हमरा राईजी रे-
हे उडो से रईलो सुगा हमरा देशे रे...
