उड़ी-उड़ी रे हमर झंडा तिरंगा, नील गगन में उड़ रासी...देश भक्ति गीत-
ग्राम- मामडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से दिनेश्वरी कश्यप एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं :
उड़ी-उड़ी रे हमर झंडा तिरंगा-
नील गगन में उड़ रासी-
जादूगर वासी मर मर वासी-
गांव – गांव में लाईट लगवासी-
चिमनी के दुखड़ो मिट जासी-
जादूगर वासी मर मर वासी...
Posted on: Apr 17, 2019. Tags: CG DARBHA DINESHWARI KASHYAP JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER
सजगी पुलो पुली गेला, सबू बाटे झूली गेला...गीत-
ग्राम पंचायत-सामर डोंगरी, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से कविता, चंचला और दीपाली एक गीत सुना रही हैं :
सजगी पुलो पुली गेला, सबू बाटे झूली गेला-
ए सरगी फूलो रे, काम घटा झूलो रे-
आम फूलो फूली गेला, सबो बाटे झूली गेला-
ईमली फूलो फूली गेला, सबो बाटे झूली गेला...
Posted on: Apr 13, 2019. Tags: CG DASAMI KASHYAP JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER
चल कूयु प्यार करब इतना की दुनिया याद करे रे...गीत-
ग्राम पंचायत-सामर डोंगरी, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी दसमी कश्यप और ममता रासमिता एक गीत सुना रही हैं :
चल कूयु प्यार करब इतना की दुनिया याद करे रे-
चल कूयु प्यार करब इतना की दुनिया याद करे रे-
न तोके लाज शरम, न तोके आया सनम-
कर बिन बदनाम होगे...
Posted on: Apr 13, 2019. Tags: CG DASAMI KASHYAP JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : करंज बीज से खाज खुजली और गुखरु का उपचार...
ग्राम-जोबा, डोंगरीगुड़ा, ब्लॉक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दसीराम कश्यप करंजी का उपयोग कर गुकरू, फोड़ा फुन्सी को ठीक करने का तरीका बता रहे हैं, करंजी के बीज का तेल निकालकर उसे गर्म कर गुखरु वाले स्थान पर लगाने से गुखरु ठीक हो सकता है, करंज का दातुन करने से दांत से संबंधित समस्या में आराम मिलता है, ये गाँव में आसानी से मिल जाता है इसका उपयोग कर लाभ ले सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं गोविंद नेताम@6260425783.
Posted on: Aug 19, 2018. Tags: DASIRAM KASHYAP KONDAGAON CG SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
हम स्वयंसेवी संस्थाएं समूहों के माध्यम से गांव गाँव में योजना और अधिकारों की जानकारी देते हैं...
ग्राम-आमाबेड़ा, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुकवाय कश्यप बता रही हैं वे दिशा समाज सेवी संस्था में जोहर प्रोजेक्ट पर काम करती हैं, जिसमे 30 गांव को लेकर काम किया जा रहा है, वे लोगो को गांव में जाकर जानकारी दे रहे हैं उसमे 6 विषय रोजगार गारंटी कानून, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, इंदिरा आवास योजना, वन अधिकार कानून और महिला बाल विकास को शामिल किया गया है, वे लोगो तक योजनाओं की जानकारी को पहुचाती और अधिकारों को समूह, संगठन के माध्यम से स्थानीय लोगों को बताती हैं, ये काम चार NGO मिलकर करते हैं, वे 2002 से जुड़ी हैं 17 साल हो चुके है इस काम को करते हुए|

