रेला रेला रेलो यो रेलाये रेलो यो रेलाये...गोंडी विवाह गीत

सुकली उसेंडी, लीला दुग्गा, रूपवती दुग्गा और सुनीता दुग्गा ग्राम-पालकी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से एक गोंडी मडवा विवाह गीत सुना रही है:
रेला रेला रेलों यो रेलाये रेलों यो रेलाये-
इयर बोराए मरमा दाई इयर बोराए मरमा दाई-
इन्देला रो दिलकुर दलकुर वायेला रो-
इन्जोट सुग्गा लेयोर दाई ज्योति दुग्गा...

Posted on: Feb 15, 2018. Tags: SONG SUKLI DUGGA LILA DUGGA VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : रासायनिक खाद से जमीन ख़राब होता है और मनुष्य को भी नुकसान होता है...

ग्राम-पालकी, पंचायत-नारायणपुर, तहसील+जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कृष्णा दुग्गा बोल रहे है कि वे किसान है और लगभग 10 खंडी धान बो लेते है और उसमे केचुआ खाद और गोबर खाद का उपयोग करते है रासायनिक खाद D.A.P. यूरिया का उपयोग नहीं करते है क्योंकि उससे जमीन ख़राब होता है और कडक भी हो जाता है और उससे जमीन को हानि पहुँचती है और मनुष्य को भी नुकसान होता है| इसलिए वो सिर्फ गोबर खाद और केचुआ खाद का ही इस्तेमाल करते है| इसलिए किसान भाइयो को सन्देश दे रहे है कि गोबर खाद और केचुआ खाद का ही इस्तेमाल करें. कन्हैयालाल केवट@8225027272.

Posted on: Feb 09, 2018. Tags: KRISHNA DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

मै अमर शहीदों का चारण, उनके यश गाया करता हूँ...देशभक्ति कविता -

ग्राम-छिंदगाँव, पंचायत-सिवनी, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से कुमारी लता जैन और नागेश्वरी दुग्गा एक देशभक्ति कविता सुना रही है:
मै अमर शहीदों का चारण उनके यश गाया करता हूँ-
जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है मै उसे चुकाया करता हूँ-
यह सच है याद शहीदों की हम लोगों ने दफनाई हैं-
यह सच है उनकी लाशों पर चलकर आजादी आई हैं-
उन गाथाओं से खून गरमाया करता हूँ-
मै अमर शहीदों का चारण उनके यश गाया करता हूँ...

Posted on: Jan 26, 2018. Tags: LATA JAIN NAGESHWARI DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ...सरस्वती वंदना गीत-

ग्राम-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सीमा दुग्गा एक सरस्वती वंदना सुना रही है:
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ-
अज्ञान तासे हमे तार दे माँ-
तुसेत वरनी कमल पे विराजे-
हाथो में वीना मुकुट सिर पे साजे-
हर शब्द तेरा हर गीत तुझसे-
हम है अकेले हम है अधूरे-
अज्ञान तासे हमे तार दे माँ...

Posted on: Jan 22, 2018. Tags: SEEMA DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : नीम के पत्तो से बुखार का उपचार -

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज पद्दापारा, ग्राम-कराटी, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से बाबूलाल नेटी की मुलाक़ात गाँव के वैद्य सोमनाथ दुग्गा से हुई है जो बता रहे है कि वे सामान्य बीमारियों का इलाज करते है जैसे बुखार, उसके लिए कडवी नीम की पत्ती को उबालकर कम से कम तीन दिन तक खाली पेट में खाने से बुखार ठीक हो जाता है और वैसे ही बोईनीम है उसको भी पीने से बीमारी ठीक हो जाता है. पहले ज्यादातर उन्ही से बीमारियों को ठीक किया जाता था, अब लोग गोली भी लेते हैं. उसको बड़े लोगो को एक गिलास और छोटे बच्चो को आधा गिलास पिलाना है और उसको खाली पेट दिन में 2 बार पीना है : अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9407975847.

Posted on: Dec 17, 2017. Tags: SOMNATH DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »